healthplanet.net

Posted on

बहुत ज्‍यादा धूप में रहना भी हो सकता है नुकसानदायक, रहें सावधान

धूप यानी सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसकी कमी से कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि इसकी अधिकता भी सेहत के लिए अच्‍छी नहीं होती।
सर्दियों में जहां हम धूप के लिए तरस जाते हैं, वहीं गर्मियों धूप इतनी ज्‍यादा हो जाती है कि कई तरह की शारीरिक समस्‍याओं का कारण बन जाती है। धूप यानी सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसकी कमी से कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि इसकी अधिकता भी सेहत के लिए अच्‍छी नहीं होती।

क्‍यों जरूरी है विटामिन डी
विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है। विटामिन-डी की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग विटामिन-डी की कमी होने के चलते बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसकी डोज लेना शुरू कर देते हैं। क्या आपको पता है कि विटामिन-डी अधिकता से आपके शरीर को कितना नुकसान हो सकता है।

किडनी - विटामिन-डी को अधिक मात्रा में लेने पर ब्लड में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। जो आपके लिए मुसीबत बन सकती है। कभी-कभी लोग इंटरनेट के माध्यम से विटामिन-डी की कमी से होने वाली परेशानियों के बारे में पढ़कर या फिर किसी के कहने पर विटामिन-डी की गोलियां लेना शुरू कर देते हैं। इससे आपके शरीर में विटामिन-डी की ओवरडोज पहुंचती है। इससे आपकी सेहत के लिए खतरा हो जाता है। विटामिन-डी की अधिकता के चलते किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा किडनी में पथरी हो जाने की आशंका रहती है।

अगर आप गर्भवती हैं तो आपको और भी सावधान रहने की आवश्‍यकता है। विटामिन डी की अधिकता से गर्भपात का जोखिम भी बढ़ जाता है। इससे दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे शरीर में खुश्‍की, थकान, सिरदर्द और अन्‍य समस्‍याएं भी हो सकती हैं।

न रहें ज्‍यादा देर धूप में

इन दिनों मौसम अचानक बदल गया है। इसलिए जरूरी है कि ज्‍यादा देर तक सीधी धूप में न रहें। इससे हीट सिंड्रोम और हीट स्‍ट्रोक दोनों ही समस्‍याएं हो सकती हैं। ज्‍यादा देर धूप में रहने से शरीर का पानी अवशोषित हो जाता है जिससे डीहाइड्रेशन की समस्‍या हो सकती है। इसलिए जब भी धूप में निकलना हो तो सिर, आंख ढककर और पर्याप्‍त पानी साथ लेकर निकलें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info