healthplanet.net

Posted on

क्या अदरक के नुकसान भी हैं?

अदरक के नुकसान
अदरक से आप सभी खूब अच्छी तरह वाकिफ होंगे। बिना अदरक के तो हमारी आपकी रसोई चल ही नहीं सकती। अदरक में बहुत से गुण होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें कुछ अवगुण भी पाए जाते हैं। हम आज आपसे अदरक से सेहत को होने वाले कुछ नुकसान पर चर्चा करेंगे। असल में हम आपको अदरक के कुछ ऐसे खास पहलुओं से अवगत करने वाले हैं, जिनसे आपको नुकसान हो सकता है। हालाँकि अदरक खाने के बहुत से फायदे होते हैं लेकिन आज बात करेंगे अदरक के नुकसान की। क्या आप सोच सकते हैं कि अदरक खाने से नुकसान भी हो सकता है? जी हाँ, बिलकुल हो सकता है। अदरक एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होती है और आप अदरक का इस्तेमाल अपने किचन में कई प्रकार से करते हैं। लेकिन अदरक का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं हो सकता। इसका ज़्यादा उपयोग आपके लिए साइड इफेक्ट का कारण भी बन सकता है। 

अगर आप अदरक का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो वो आपके लिए कई बीमारियों का खतरा भी पैदा कर सकती है। ये अदरक जो बहुत फायदेमंद होती है, अगर इसकी मात्रा थोड़ी भी ज़्यादा हुई तो यह आपके सीने में जलन भी पैदा कर सकती है और पेट में गैसेज़ भी बना सकती है। इसलिए अदरक का इस्तेमाल थोड़ा सोच समझ कर करिये और ज़्यादा अदरक के इस्तेमाल से बचिए। अदरक के शुरुआती साइड-इफेक्ट्स बहुत ज़्यादा गंभीर तो नहीं मगर फिर भी डरावने तो ज़रूर हैं। अदरक के अधिक उपयोग से हार्ट बर्न, दस्त, डकार, और पेट की कुछ कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती है।  


ये हैं अदरक के नुकसान

अगर आप अदरक का उपयोग रोजाना 5 ग्राम से अधिक मात्रा में कर रहे हैं तभी इसके गंभीर साइड-इफेक्ट्स का खतरा बढ़ सकता है और इसमें कई तरह की अजीब सी समस्याएं भी हो सकती हैं।  
1. हो सकता है डायरिया 

कोई भी चीज़ जो बहुत ज़्यादा खाई जाये उसके कुछ ना कुछ आफ्टर इफेट्स होते ही हैं। इसी तरह ज्यादा अदरक खाना भी आपके स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अदरक आपके खाने के स्वाद में तो कुछ बढ़ोत्तरी कर सकती है लेकिन उसी के साथ साथ कुछ बीमारियां भी पैदा कर सकती है। अधिक अदरक खाने से होने वाली एक बीमारी है डायरिया। अदरक की तासीर गर्म होती है और अगर आप इसका ज़्यादा सेवन करते हैं तो आपको डायरिया और उल्टी आ सकती हैं।  
2. हो सकती है ब्लीडिंग 

जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज़ की अधिकता आपको किसी परेशानी में डाल सकती है। इसी तरह बहुत सी लाभकारी चीज़ों की बहुतायत भी हमेशा अच्छी नहीं होती। अदरक के फायदे तो बहुत हैं लेकिन इन फायदों से किसी को नुकसान भी हो सकता है। अदरक की तासीर गरम होती है। अगर आप किसी तरह के ब्लीडिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं तो आपको अपने आहार में अदरक शामिल करने से परहेज करना चाहिए। अदरक में एंटी प्लेटलेट एलिमेंट पाए जाते हैं जो ब्लड को पतला करते हैं। 

अगर आपका खून पहले से ही पतला है तो अदरक का सेवन आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। अगर आप अदरक को लौंग और लहसुन जैसी गरम तासीर वाली चीजों के साथ मिलाकर खा रहे हैं तो इससे आपकी नाक और मुंह से ब्लड आ सकता है। इसी तरह अगर आप बवासीर की समस्या से जूझ रहे हैं तब तो आपको अदरक का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।      
3. गर्भावस्था में समस्या 

महिलाओं को प्रेग्नेंसी में बहुत सी मुश्किलें और समस्याएं आती हैं। यही कारण है कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें खाने पीने में बहुत सचेत रहने की आवश्यकता होती है। हालाँकि अदरक का सेवन गर्भवती महिलाओँ के लिए इसलिए अच्छा माना गया है कि इससे उन्हें जी मिचलाने और उल्टी से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन एक रिसर्च के अनुसार प्रेग्नेंसी में अदरक का अधिक सेवन करना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरा बन सकता है और गर्भपात की स्थिति पैदा हो सकती है। इस लिए प्रेग्नेंसी में अदरक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करना चाहिए। 
4. हृदय रोगियों के लिए हो सकती है खराब 

दिल की बीमारी में भी आपको हरदम सजग और सावधान रहने की ज़रूरत रहती है। क्या पता कब और किस चीज़ से आपकी तबियत बिगड़ जाये। अदरक भी दिल के मरीज़ों के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती है। हार्ट की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अदरक का ज्यादा सेवन उनकी सेहत पर खराब असर डाल सकता है। जो लोग भी दिल के इलाज की दवाएं खा रहे हैं उन्हें उसकी वजह से अदरक का ज्यादा सेवन न करने की सलाह दी जाती है। वैसे ह्दय रोगियों के लिए अदरक के ज़्यादा सेवन से दिल की धड़कन बढ़ने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए हार्ट पेशेंट्स को अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर इसके लिए अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।  
5. हो सकती है गैस और सीने में जलन 

वैसे तो अदरक बहुत से मर्ज़ की दवा है लेकिन इसका ज़्यादा इस्तेमाल कभी कभी आपके लिए नुक्सानदायक भी हो सकता है। अगर आप अदरक का उपयोग संतुलित मात्रा में करते हैं तो उसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन अगर आप अपनी रोज़मर्रा की डाइट में अदरक का इन्टेक ज़्यादा बढ़ा देते हैं तो ये आपके लिए अच्छा नहीं होता। अदरक के अधिक इस्तेमाल से आपके सीने में जलन हो सकती है और गैसेज़ भी बन सकती हैं। अगर आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक का इस्तेमाल करना है तो फिर उसकी मात्रा सीमित ही रखिये। 
6. डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन में नुकसानदेह 

अदरक बहुत सी चीज़ों में अगर फायदेमंद होती है तो काफी चीज़ों में नुकसान भी करती है। आप अगर शुगर और हाइपरटेंशन के मरीज़ हैं तो अदरक के गुण आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स के साथ अदरक खाना अच्छा नहीं हो सकता। दरअसल अदरक में खून को पतला करने वाले गुण मौजूद होते हैं और ये गुण ब्लड में शुगर लेवल को सामान्य से कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी तरह अगर आप हाइपरटेंशन की दवाएं ले रहे हैं तो इसके साथ अदरक खाने से आपका ब्लडप्रेशर लो हो सकता है, जिससे हो सकता है कि आप बेहोशी की हालत में पहुँच जाएँ। इसलिए बहुत सी बीमारियों में अदरक ना खाना ही बेहतर होता है। 
7. अदरक से स्किन प्रॉब्लम्स 

अदरक आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकती है। अकसर देखा गया है कि अदरक खाने से स्किन पर रैशेज़ होने लगते हैं। ये रैशेज़ लाल और हल्के पीले रंग के होते हैं जो चेहरे से शुरू होकर आपकी गर्दन के द्वारा शरीर के कई हिस्सों पर फैल सकते हैं। अगर आपके शरीर पर भी ऐसे लाल और पीले रंग के चकत्ते दिखें तो आप तुरंत अदरक खाना छोड़ दीजिये और अपने डॉक्टर से संपर्क करिये। इस बीमारी को गंभीरता से लेने की ज़रूरत है। 
कन्क्लूज़न 

आज हम आपसे अदरक के नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं। हालाँकि अदरक के फायदों के मुक़ाबले में इसके नुक्सान कम हैं। अदरक के सेवन से महिलाओं को मेंसेज़ के दौरान ज़्यादा ब्लीडिंग होने का खतरा होता है। अदरक की तासीर गर्म होती है और इसमें खून को पतला करने वाले तत्व होते हैं और अदरक के यही गुण पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए बेहद घातक साबित हो सकते हैं। एक और खास बात है कि अगर आपके गॉल ब्लैडर में पथरी है तो आपको अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। 

ऐसे में अदरक खाने से शरीर में डाइजेस्टिव जूसेस ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा में बनने लगते हैं जो पथरी वाले मरीज़ की सेहत के लिए घातक भी हो सकते हैं। अदरक आंखों की एलर्जी का कारण भी बन सकती है। आगरा आप ज़्यादा अदरक खाते हैं तो आपको आँखों के सूखेपन की समस्या भी हो सकती है। कोशिश यही होती है कि आपको एक ही जगह सारी जानकारियां मिल जाएँ। अपना ख्याल रखियेगा। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info