Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अदरक और प्याज का रस पीने के फायदे : शरीर की इन 5 समस्याओं को दूर करता है प्याज और अदरक का रस
प्याज और अदरक का रस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
अदरक का इस्तेमाल किचन में काफी ज्यादा होता है। सब्जियों का स्वाद बढ़ाना हो या फिर चाय की चुश्की का स्वाद, इन सभी में अदरक का इस्तेमाल होता है। वहीं, प्याज का इस्तेमाल भी कई तरह के डिशेज में किया जाता है। इन दोनों का मिश्रण खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। वहीं, यह दोनों सेहत के लिए भी काफी गुणकारी मानी जाती है। प्याज और अदरक का जूस कई तरह की बीमारियों को दूर करने में प्रभावी होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में प्रभावी होता है। आज हम इस लेख में अदरक और प्याज के जूस के फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं अदरक और प्याज का रस पीने के फायदे-
1. आंखों के लिए लाभकारी
आंखों के लिए प्याज और अदरक का रस लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी हो सकती है। दरअसल, प्याज का रस आपके शरीर में ग्लूटाथिओन (Glutathione) का निर्माण करता है। ग्लूटाथिओन एक तरह का प्रोटीन है, जो आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा प्याज और अदरक के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो आंखों के लिए लाभकारी है। इतना ही नहीं, प्याज के रस में विटामिन-ई की भी मौजूदगी होती है, जो आंखों के लिए लाभकारी है।
2. गर्भवती महिलाओं के लिए असरदार
प्याज में विटामिन सी पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में असरदार हो सकता है। वहीं, अदरक की बात की जाए, तो अदरक का रस संक्रमण से बचाव करता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा प्याज में सल्फर, आयरन और जिंक होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इतना ही नहीं, प्याज में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने में असरदार है।
3. पुरुषों के लिए लाभकारी
प्याज और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट पुरुषों के स्पर्म काउंट (How to Increase Sperm Count) को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। अगर आपको प्रजनने क्षमता से जुड़ी परेशानी है, तो नियमित रूप से अदरक और प्याज का रस पिएं। इसके लिए सबसे पहले प्याज और अदरक के रस को बराबर मात्रा में मिला लें। अब इस रस को रात में सोने से पहले पिएं। इससे आपको काफी सकारात्मक प्रभाव दिख सकता है।
4. खून की कमी करे दूर
प्याज और अदरक का रस पीने से शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अदरक शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है। कच्चे प्याज का रस एनीमिया की शिकायत हो दूर करने में प्रभावी है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो अदरक और प्याज का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह पर ही अदरक और प्याज के रस का सेवन करें।
5. यौन शक्ति बढ़ाए
प्याज और अदरक का रस यौन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, प्याज के रस से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर हो सकता है। साथ ही शरीर में हार्मोन संतुलित रह सकता है। अगर आप अपनी यौन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं, तो रात में सोने से (ginger and onion juice before bed) पहले 1 चम्मच प्याज और अदरक का रस पिएं।
प्याज और अदरक का रस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि प्याज और अदरक के रस का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |