healthplanet.net

Posted on

मेथी और अजवाइन का सेवन स्वास्थ्य की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-

1. वजन करे कम

मेथी और अजवाइन का सेवन करने से शरीर को वजन को कम किया जाता है। इन दोनों ही मसालों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे आपकी पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। साथ ही यह शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में असरदार हो सकता है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो मेथी अजवाइन के पाउडर को मिक्स करके गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर का वजन ( Is methi Ajwain Good for Weight Loss) घटेगा।

2. ब्लड शुगर करे कंट्रोल

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन और मेथी का सेवन भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अजवाइन और मेथी का पाउडर नियमित रूप से खाने से ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को कंट्रोल किया जा सकता है।

3. अपच में करे सुधार

गैस, बदहजमी, अपच, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और मेथी का सेवन किया जा सकता है। यह कुपच को कम करने में प्रभावी है। पेट में गैस बनने पर सुबह खाली पेट मेथी औऱ अजवाइन के पाउडर का सेवन कर्म पानी के साथ करें। इससे शरीर में होने वाले तनाव से भी राहत पाया जा सकता है।

4. सर्दी-खांसी को करे दूर

सर्दी-खांसी की परेशानी से राहत दिलाने में अजवाइन और मेथी का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण को कम करने में प्रभावी है। जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या कंट्रोल की जा सकती है। अगर आपको सर्दी-जुकाम है, तो अजवाइन और मेथी का सेवन खाने में मिलाकर करें। इसके अलावा आप गर्म पानी के साथ भी इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

5. इम्यूनिटी करे बूस्ट

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी आप अजवाइन और मेथी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडें और विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में प्रभावी है। साथ ही मेथी और अजवाइन में कई अन्य तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं, जो वायरल संक्रमण को कम करने में प्रभावी है।

6. गले की खराश करे दूर

अजवाइन और मेथी का सेवन गर्म पानी के साथ करने से गले में खराश की समस्या को दूर कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण गले के संक्रमण से राहत दिलाता है। साथ ही यह गले में होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करने में प्रभावी होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info