Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का बेहतर समय क्या है? जानिए
वजन कम करना चाहते है तो शाम को करें वर्कआउट।
सुबह के मुकाबले शाम को एक्सरसाइज करना बेहद उपयोगी है। कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार शाम को व्यायाम करने से आप सुबह के मुकाबले तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं।
बढ़ते वजन को कम करना पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के समान है। हम वजन कम करने के लिए क्या कुछ जतन नहीं करते, घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, गिन-गिन कर कैलोरी का सेवन करते हैं, फिर भी जिद्दी मोटापे से निजात नहीं मिल पाती। आपको पता है वजन कम करने के लिए एक दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। हर दिन कुछ नया करना पड़ता है, उसके बावजूद वजन कम नहीं होता। आप जानते है सारे जतन करने के बावजूद वजन कम क्यों नहीं होता? क्योंकि कभी-कभी छोटी-छोटी आदतें बड़ा किरदार निभाती है। आप एक्सरसाइज करते हैं जिम में घंटों पसीना बहाते है, लेकिन किस समय ये सब करते है वो बहुत मायने रखता है। जी हां, वजन घटाने में एक्सरसाइज करने का समय बेहद मायने रखता है।
सही समय जानिए
जब वजन घटाने की बात आती है तो आमतौर पर यही माना जाता है कि आप वजन घटाने के लिए कितनी नियमितता के साथ प्रयास कर रहे हैं। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने का समय बेहद मायने रखता है। सुबह के मुकाबले शाम को एक्सरसाइज करना बेहद उपयोगी है। कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार, शाम को व्यायाम करने से आप सुबह के मुकाबले तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं।
शाम की एक्सरसाइज किस तरह वजन घटाने में है मददगार:
सुबह व्यायाम करने की तुलना में रात को व्यायाम करने से आपका वजन जल्दी घटता है। इस बात को प्रमाणित करने के लिए शोधकर्ताओं ने दो अध्ययनों की समीक्षा की है जिसमें उन्होंने बॉडी क्लॉक और फिजिकल एक्सरसाइज का आंकलन किया। शोधकर्ताओं ने पहले ये अध्ययन चूहों पर किया, उसके बाद वैज्ञानिको ने ये परिक्षण 12 लोगों पर किया जिसके परिणाम समान पाए गए।
किस वजह से बेहतर मानी जाती है शाम की एक्सरसाइज:
माना जाता है कि हम शाम को ऑक्सीजन की खपत कम करते है, जिससे एक्सरसाइज ज्यादा बेहतर तरीके से की जाती है। ऑक्सीजन की कम खपत आपका वजन कम करने में बेहद मददगार साबित होती है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक HIF-1a नाम का प्रोटीन जो वजन कम करने में मददगार है, वो दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहता है।जिससे वजन तेजी से घटता है। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज के मुताबिक फ्लेक्स्ड और गर्म मांसपेशियों के कारण आप शाम को बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इतना ही नहीं शाम को हमें थकान कम महसूस होती है और बॉडी एनर्जेटिक महसूस होती है। शाम के वक्त हार्ट रेट और ब्लडप्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
आपको कब व्यायाम करना चाहिए:
वजन घटाने के लिए शाम को व्यायाम करना सुबह व्यायाम करने से ज्यादा बेहतर है। निश्चित रूप से, ऐसे प्रमाण हमारे पास मौजूद हैं जो वजन घटाने के लिए शाम को एक्सरसाइज करने को ज्यादा बेहतर मानते हैं। लेकिन इस बात के सबूत अभी हमारे पास सीमित हैं। इस मामले पर राय कायम करने के लिए अभी और अधिक शोध की आवश्यकता है।
जरूरी ये है कि आप सुबह या शाम जब भी व्यायाम करते हैं तो अपनी वर्कआउट रूटीन में विविधता लाएं। यहाँ हम आपको कुछ बातें बताते हैं जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
यदि आप शाम को व्यायाम कर रहे हैं, तो बिस्तर पर जाने से 4-5 घंटे पहले व्यायाम करें, देर रात एक्सरसाइज करने से आपकी नींद में खलल पैदा हो सकती है।
एक्सरसाइज करने से पहले बॉडी को वार्म अप करें। आपकी बॉडी को एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है।
बेहतर परिणाम के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज और कार्डियो जैसी विभिन्न कसरतें करें।
याद रखें केवल व्यायाम करने से आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद नहीं मिलेगी। वजन घटाने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार उतना ही जरूरी है जितनी एक्सरसाइज जरूरी है।
| --------------------------- | --------------------------- |