healthplanet.net

Posted on

फेफड़ों में इन्फेक्शन का इलाज

फंगस वातावरण में सभी जगह मौजूद होता है. यह हवा, पानी और जमीन सभी जगह मौजूद होते हैं. अगर हवा में मौजूद फंगस आपके सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर जाएं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. फंगल इंफेक्शन के लिए कोई निश्चित उम्र नहीं है यह किसी भी उम्र में हो सकता है. जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है वह फंगल इंफेक्शेन से पीड़‍ि‍त होने के लिए अधिक प्रवण होते हैं. कुछ विशेष फंगस आपके लंग को भी संक्रमित कर सकते हैं. हर प्रकार के इन्फेक्शन के लक्षण और उपचार अलग-अलग होते हैं. लंग इन्फेक्शन के कुछ प्रकार में एस्‍पेरजिलोसिस, कोक्‍कीडियोडोमाइकोसिस, क्राइप्‍टोकोक्‍कल मेनिन्‍जिटिस और हिस्‍टोप्‍लासमोसिस शामिल हैं.

फेफड़ों में इन्फेक्शन का सामान्‍य इलाज प्रक्रिया

डॉक्टर लंग में हुए फंगल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए एंटीअस्थमा दवायें (ओरल कॉर्टिकॉस्टेरॉयड) निर्धारित कर सकता है. यह दवायें आपकी श्वसन प्रक्रिया को बेहतर बनाती हैं और फेफड़ों में जमा फंगस और बलगम को बाहर निकालने में मदद करता हैं. यह दवायें बहुत प्रभावी है और तेज असर दिखाती हैं. डॉक्टर ईलाज बढ़ने के बाद कम प्रभाव वाली दवाएं देना शुरू कर देता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि फेफड़ों को किसी प्रकार का दुष्प्रभाव ना हो. डॉक्टर फंगस को बढ़ने से रोकने के लिए दवाएं भी निर्धारित कर सकता है.
फेफड़ों
में इन्फेक्शन की विशेष स्थितियां

फंगस इन्फेक्शन के तेजी से हो रहे प्रसार के लिए सबसे पहला इलाज दवाएं हैं. लंग में बढ़ रहे फंगस संक्रमण को रोकने और उसके प्रभाव को कम करने के लिए डॉक्टर आपको एंटी फंगस दवाओं की अतिरिक्त मात्रा भी दे सकता है. ये दवायें मरीज को इन्फेक्शन या टैबलेट या कैप्सूल के रूप में दिया जाता है. मरीज को दवा किस रूप में देनी है यह बात पूरी तरह संक्रमण के प्रकार पर निर्भर करती है. एंटी फंगस दवाओं का पूरा कोर्स कई सप्ताह चल सकता है. जब तक आपका डॉक्टर न कहे आप अपनी मर्जी से दवा लेनी बंद न करें.
फेफड़ों में इन्फेक्शन का इलाज कितना लंबा चलेगा

संक्रमण का इलाज कितना लंबा चलेगा यह पूरी तरह से संक्रमण की गंभीरता और प्रकार पर निर्भर करता है. इसके साथ ही दवाओं का असर और रोगी की सेहत भी समान रूप से महत्वपूर्ण कारक हैं. इस रोग की पुनरावृत्ति भी हो सकती है, इसलिए मरीज की जांच लगातार की जाती रहती है. यह जांच इलाज के दौरान और उसके बाद भी चलती रहती है. फेफड़ों के संक्रमण को ठीक होने में कई बार वर्षों लग सकते हैं. अगर व्यक्ति का इम्यूरन सिस्टम कमजोर हो, तो उसे ठीक होने में अधिक समय लगता है.
फेफड़ों में इन्फेक्शन का उन्नत इलाज

कुछ मामले जो बेहद गंभीर होते हैं, उनके इलाज के लिए सर्जरी करना आवश्यक हो जाता है. इसमें फेफड़े के क्षतिग्रस्त हिस्से को निकाल दिया जाता है. इससे फेफड़े से फंगस तो निकल जाती है, लेकिन अन्य कई समस्यायें भी हो सकती हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info