Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाथ-पैर सुन्न होने का इलाज है यह घरेलू नुस्खा
जब आप किसी एक जगह अपने पैरों को दबा कर बैठते हैं, तो अक्सर उसमें हल्का पना या झनझनाहट महसूस होती है। इसे हाथ-पैरों का सुन्न होना भी कहा जाता है। जब शरीर के किसी भी अंग पर अधिक दबाव पड़ता है, तो हाथ-पैर या वह भाग सुन्न (numbness) हो जाता है। हालांकि, चलने-फिरने से यह दो-तीन मिनटों में ठीक हो जाता है। सुन्न हुए अंग (numbness cure) में झन-झनाहट महसूस होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। अंगों पर लगातार दबाव ना पड़े, इसका ख्याल रखें। जब अंगों पर से दबाव हटता है, तो शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का संचार अच्छी तरह से होने लगता है। इससे अंगों में संवेदनशीलता वापस लौट आती है। जानें, हाथ-पैर सुन्न होने का इलाज क्या है...
क्यों होता है अंग सुन्न
जब शरीर में रक्त संचार सही तरीके से नहीं होता है, तो अंग सुन्न होने लगता है। ऐसे में जरूरी है शरीर का रक्त संचार बेहतर बनाए रखना ताकि आप अंग सुन्न होने की समस्या से बचे रहें। इस समस्या को आप कुछ घरेलू उपचार से भी दूर कर सकते हैं।
डाइट का रखें खास ख्याल
यदि हाथ-पैर या कोई भी दूसरा अंग बार-बार सुन्न होता है, तो आप डाइट में विभिन्न विटामिंस और मैग्नीशयम शामिल करना शुरू कर दें।
व्यायाम करना है जरूरी
अक्सर हाथ-पैर सुन्न होते हैं, तो एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। इससे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होगा। हर दिन 10-20 मिनट आप एरोबिक्स भी करेंगे, तो लाभ होगा।
पैरों की समस्या को दूर करने के घरेलू नुस्खे
– 1 चम्मच दालचीनी पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर खाएं, इससे रक्त का संचार बेहतर होगा। इससे अंग सुन्न होने की समस्या फिर कभी परेशान नहीं करेगी।
– जिन अंगों में सुन्न होता है बार-बार, वहां गुनगुने घी से मालिश करें। यह समस्या ठीक हो जाएगी।
– 50 ग्राम नारियल के तेल में 2 ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाएं। इसे सुन्न अंग पर लगाएं। लाभ प्राप्त होगा।
– 1 चम्मच सरसों के तेल में कुछ बूंद तुलसी का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सुन्न पड़े अंग की मालिश करें। राहत मिलेगी।
| --------------------------- | --------------------------- |