healthplanet.net

Posted on

-कई बार इमोशनल या स्ट्रेस में होने की वजह से हार्ट रेट बढ़ सकता है, ऐसे में शांत रहने की कोशिश करें और शांति से लंबी गहरी सांसे लें. -अगर हार्ट रेट बढ़ने के दौरान कहीं बैठें हैं तो आराम से ही उठे और अचानक उठने से बचें क्योंकि आचनक झटके से उठने पर धड़कन और ज्यादा बढ़ सकती है.

दिल की धड़कन का अचानक बढ़ जाना बड़े खतरे की घंटी हो सकता है, ऐसी हालत में हर पल कीमती है।

अगर घर से बाहर हैं तो

अगर आप घर से बाहर हैं और किसी काम में व्यडस्त हैं, तो दिल की गति बढ़ना और भी खतरनाक हो सकता है। यदि आपको काम के दौरान ही धड़कन बढ़ने के साथ-साथ सीने में दर्द, जबड़े में दर्द, सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत काम बंद कर दें और लेट जाएं। कई बार बिना किसी रोग के भी बढ़ी हुई धड़कन का आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कोशिश करें कि जिस जगह आप लेटे हों, वहां पंखा या कूलर की व्यवस्था हो, जिससे हवा सीधी आपके शरीर में लगे। इससे शरीर को जल्द आराम मिलेगा और धड़कन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

तुरंत पानी पिएं

पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है। आप जितना पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना स्वस्थ रहेगा। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो दिल की धड़कन बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपनी धड़कन बढ़ी हुई महसूस हो, तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं और 2 मिनट शांत अवस्था में रहने के बाद 1 ग्लास पानी पिएं।

नींद की जरूरत तो नहीं

कई बार नींद की कमी के कारण भी आपके दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है। इसलिए हृदय गति बढ़ने पर आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। सामान्यतः माना जाता है कि व्यक्ति के लिए 6-7 घंटे की नींद पर्याप्त है। मगर यदि आपके दिल की धड़कन कुछ दिनों से असामान्य चल रही है, तो आपको कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

फि‍टनेस बैंड भी आएगा काम

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो दिल की बीमारियों की संभावना को 43% तक कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपके दिल की धड़कन अक्सर ही असामान्य रहती है, तो आपको ऑक्सीमीटर या फिटनेस बैंड का प्रयोग करना चाहिए, ताकि आप अपने दिल की धड़कन पर नजर रख सकें।

खानपान का भी रखें ध्‍यान

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल या ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है या कभी हार्ट अटैक आया है, तो आपको अपना खानपान बहुत संतुलित रखना चाहिए। जो लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, वो भी अगर अपने खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करेंगे, तो हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है। दिल के रोगों में बादाम, अखरोट, काजू, मछली, अंडा आदि का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करते रहें। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info