Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भिगी हुई अखरोट की गिरी दिन में इस वक्त खाना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद! मिलते हैं ये गजब के फायदे
अखरोट का सेवन यूं तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे भिगोकर खाने से आपके शरीर को और भी ज्यादा फायदा मिलता है। जानें खाने का सही समय।
आपने पहले भी कई लेख में पढ़ा होगा कि किस ड्राई फ्रूट को भिगो कर खाना चाहिए और किसे नहीं? शायद जानते भी होंगे कि बादाम, किशमिश और मुनक्का जैसी चीजों को पानी में भिगोकर खाने से स्वास्थ्य को कितना फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अखरोट की गिरी को भिगोकर खाने से शरीर को किन-किन बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है? अखरोट का सेवन यूं तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे भिगोकर खाने से आपके शरीर को और भी ज्यादा फायदा मिलता है। आइए जानते हैं अखरोट की गिरी को भिगोकर खाने से आप किन-किन प्रकार का लाभ उठा सकते हैं।
कब खाना होता है फायदेमंद
हम सभी जानते हैं कि अखरोट भी ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में आता है लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा कैसे लिया जा सकता है इसका पता शायद ही किसी को है क्योंकि ज्यादातर लोग इसे तोड़ने के बाद सीधे मुंह में डाल लेते हैं। आप चाहें अखरोट को सूखा खाएं या फिर भिगोकर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आपके शरीर पर तभी पड़ेगा जब आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे।
हार्ट हेल्थ में रामबाण अखरोट
जैसा कि डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि अखरोट का सेवन हमारे दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है, जो न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट का सेवन आपकी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
दांत और हड्डियों के लिए फायदेमंद
रोजाना सुबह दो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके शरीर के दो प्रमुख चीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। भीगे अखरोट में कई ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में काफी मदद कर सकते हैं। अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड न सिर्फ आपकी हड्डियों को बल्कि दांतों को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
वजन रहता है कंट्रोल
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद अपनी भूख को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो आप वजन कम करने के लिए ये तरीका अपना सकते हैं। आपको सिर्फ अपनी डाइट में भीगे हुए अखरोट को शामिल करना हैं, जो आपको इस काम में मदद करेंगे। भीगे हुए अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है साथ ही कैलोरी भी कम होती है, जो आपके पेट फूल रखने के साथ-साथ कैलोरी इनटेक भी कम रखती है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल
ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव अक्सर डायबिटीज की परेशानी खड़ी कर सकता है, इस समस्या से बचने के लिए भीगे हुए अखरोट का सेवन करें, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययन बताते हैं कि रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |