Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
स्किन के लिए अखरोट के छिलके होते हैं बेहद फायदेमंद, जानें फेसपैक बनाने का तरीका
स्किन के लिए अखरोट के छिलके कई तरीकों से फायदेमंद है। इससे त्वचा में निखार आता है और स्किन सॉफ्ट दिखती है।
अखरोट एक स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्राई फ्रूट्स है, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही पूरे दिन एनर्जी भी देता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं। अखरोट स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेग-3 फैटी एसिड स्किन के लिए काफी उपयोगी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप अखरोट के छिलके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे स्किन के डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं और त्वचा निखरी हुई नजर आती है। साथ ही त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करता है। अखरोट के छिलके का पाउडर स्किन को निखारने के साथ ही आपकी स्किन जवां और सूदिंग बनाए रखने में मदद करता है। आइए स्किन के लिए अखरोट के छिलके के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्किन के लिए अखरोट के छिलके के फायदे
1. डेड स्किन सेल्स से छुटकारा
डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप अखरोट के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल चेहरे पर करने से नई कोशिकाएं निखरकर आती है। यह मृत कोशिकाओं को बाहर निकालकर चेहरे के नीचे की साफ त्वचा को बाहर लाने में मदद करती है। अखरोट के छिलके से आप घर पर फेसपैक बना सकते हैं। इससे स्किन जवां और खूबसूरत नजर आती है। इसका पैक बनाने के लिए आप अखरोट के छिलके से बना पाउडर, शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो अखरोट का छिलका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अखरोट के छिलके से बना पाउडर आपकी ऑयली स्किन को साफ करता है और तैलीय त्वचा से तेल कम करता है। साथ ही इससे रोमछिद्र भी साफ हो सकते हैं। ऑयली स्किन के कारण आपकी स्किन चिपचिपी और उदास नजर आती है।
3. दाग-धब्बों को साफ करे
आजकल के प्रदूषण और गंदगी भरे माहौल में स्किन में कई तरह के धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। ऐसे में अंदर से स्किन की सफाई करना बहुत जरूरी होता है ताकि स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आए। अखरोट का छिलका आपकी स्किन के रोमछिद्र को साफ करके स्किन को क्लीयर बनाता है और दाग-धब्बे दूर करता है। इसके लिए आप गुलाब जल, नींबू और अखरोट पाउडर का पैक बना सकते हैं।
4. ब्लैकहेड्स दूर करे
ब्लैकहेड्स आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। साथ ही स्किन इसकी वजह से साफ नजर नहीं आती और जहां-तहां धब्बे और ब्लैकहेड्स नजर आते हैं। इसके लिए भी आप अखरोट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ब्लैकहेड्स साफ हो जाता है और स्किन क्लीयर नजर आती है। इसके लिए आप अखरोट के छिलके का पाउडर और उसमें एक बूंद शहद मिलाकर स्किन को स्क्रब कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और साथ ही स्किन में निखार भी आता है।
5. स्किन को बनाए सॉफ्ट
स्किन अगर सॉफ्ट न हो, तो त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। सॉफ्ट स्किन आपको कोमलता का एहसास कराती है। अखरोट का छिलका स्किन को साफ करने के साथ-साथ कोमल भी बनाता है। इससे स्किन लंबे समय तक दमकती हुई नजर आती है।
| --------------------------- | --------------------------- |