Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अंडे का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की अधिकता होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे में पाए जाने वाले जेक्सैंथिन और ल्यूटिन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है । अंडे से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम आगे विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं
वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन मददगार हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है । वजन घटाने के लिए अंडे के सेवन के साथ ही एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करें।
जब अंडे खाने के लाभ की बात की जाए, तो हड्डियों का जिक्र होना जरूरी है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कुछ बच्चों को एक निर्धारित समय तक प्रतिदिन अंडे का सेवन कराया गया। शोध में पाया गया है कि अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है और हड्डियों के जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है। इन लाभ के पीछे अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की भूमिका अहम हो सकती है
उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन (आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या) की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है
अंडा मस्तिष्क के लिए बेहतरीन आहार माना जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर लेख में बताया है कि अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में कोलीन होता है, जो एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट होता है। यह नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इसलिए, दिमाग को तेज करने के लिए अंडे का सेवन करने सलाह दी जाती है। वहीं, एक अन्य शोध की मानें, तो इसमें जरूरी मिनरल और विटामिन होते हैं, जो तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क और याददाश्त के लिए कोशिकाओं को ठीक तरह से काम करने में मदद कर सकते हैं । ऐसे में कहा जा सकता है कि एग खाने के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य पर हो सकते हैं।
सुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है। अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सुबह अंडे खाने के फायदे शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए हो सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |