healthplanet.net

Posted on

अंडा नहीं खाते या एलर्जी है, तो खाएं ये 3 चीजें
Egg Replacement Food: शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए अंडे का विकल्प ये 3 चीजें हो सकती हैं. अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो इन चीजों से पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं. इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें.

Eggs Substitute And Replacement Food Vegetarian Egg Replacement Food Vegan Protein Diet Broccoli Peanut Soybean Health Tips: अंडा नहीं खाते या एलर्जी है, तो खाएं ये 3 चीजें

Egg Substitute: अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी होती है. वहीं कुछ लोगों को अंडा खाना पसंद नहीं होता है. वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग भी अंडा नहीं खाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अंडे जैसे पोषक तत्व कैसे प्राप्त करें. अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है. ऐसे में जो लोग अंडा नहीं खाते हैं इन शाकाहारी चीजों से अंडे की कमी पूरी कर सकते हैं. आप इन 3 चीजों का सेवन करके अंडा जितना फायदा पा सकते हैं. 

1- सोयाबीन (soya)- अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो इसकी जगह सोयाबीन खा सकते हैं. सोयाबीन अंडे का बेहतरीन विकल्प है. सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. शाकाहारी लोग सोयाबीन को दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं. सोयाबीन में मिनरल्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ए पाया जाता है. सोयाबीन सेहत के लिए अच्छा होता है.

2- मूंगफली (Peanut)- सर्दियों में मूंगफली बहुत फायदेमंद होती है. जो लोग अंडा नहीं खाते उन्हें मूंगफली जरूर खानी चाहिए. मूंगफली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. इसमें आयरन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक भी अच्छी मात्रा में होता है. आप अंडे का जगह मूंगफली का सेवन कर सकते हैं. 

3- ब्रोकोली (broccoli)- प्रोटीन युक्त भोजन के लिए आप अंडे की जगह ब्रोकोली का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रोकोली में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं. जो लोग अंडा नहीं खाते सर्दियों में उनके लिए ब्रोकली अच्छा ऑप्शन है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info