healthplanet.net

Posted on

हाइड्रोसील की स्थिति में पुरुषों के अंडकोष के आसपास तरल पदार्थ जमा होने लगता है। आपने अक्सर लोगों अंडकोष में पानी भरने की समस्या के बारे में कहते सुना होगा, यह स्थिति हाइड्रोसील के कारण ही पैदा होती है। अंडकोष के आसपास जमा यह तरल सूजन का कारण बनता है, साथ ही उनका आकार भी बढ़ा देता है। कुछ लोगों को इसकी वजह से गंभीर दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

हाइड्रोसील अंडकोष में चोट लगने, नसों में सूजन आने या स्वास्थ्य से संबंधित किसी प्रकार की समस्या, ज्यादा शारीरिक संबंध बनाने, हेवी एक्सरसाइज करने, भारी वजन उठाने या दूसरे अन्य कारणों से हो सकता है।

हाइड्रोसील के कारण:-

अधिकतर बच्चों में हाइड्रोसील की समस्या जन्म के समय से होती है। समय से पहले जन्मे बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। इसके अलावा, हाइड्रोसील के अन्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-

अंडकोष में चोट लगना या सूजन आना
यौन संचारित संक्रमण या इससे जुड़े अन्य संक्रमण होना
हर्निया से पीड़ित पुरुष में हाइड्रोसील होने का खतरा होता है
कुछ मामलों में हाइड्रोसील आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है
प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित पुरुष में हाइड्रोसील की संभावना अधिक होती है

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info