छाले किसकी कमी से होते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 14:45

मुंह के छाले कारण

मुंह के छाले(Mouth Ulcers) के विषय में ऐसा शायद ही कोई हो जिसको पता ना हो। यह एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं। मुंह में छाले होना एक आम बात है परंतु जिस व्यक्ति को बार बार मुंह में छाले होते हैं उन्हें चाहिए कि वह पूरी तरीके से डॉक्टर से संपर्क करें और उसके कारण को जानें क्योंकि बार-बार ऐसा होना नुक़सानदेह भी हो सकता है।

मुंह में छाले लाल और सफेद दोनों रंग के होते हैं। यह होठों, मसूड़ों, जीभ और मुंह के अंदरूनी हिस्से में होते हैं परंतु कई बार ऐसा होता है कि यह खाने की नली तक पहुंच जाते हैं और खाना खाते समय बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ जाता है।

मुंह के छाले बहुत दर्द करते हैं और इसके साथ साथ उनमें जलन भी होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कोई भी चीज आसानी से खा नहीं सकता चाहे वह मीठा हो या तीखा।

मुंह के छाले कई बार अपने आप ठीक भी हो जाते हैं और कई बार हमें दवाइयां भी लेनी पड़ जाती हैं। होम्योपैथिक और एलोपैथिक दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। इसके साथ-साथ इसे ठीक करने के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे भी हैं।

मुंह के छाले मुंह की ही लार से ठीक हो जाते हैं लेकिन ऐसा होने में चार-पांच दिन लग सकते हैं। बहुत से घरेलू नुस्खे मुंह के छालों के इलाज के लिए काफी ज्यादा कार‌गर साबित होते हैं इसलिए दवाओं से बेहतर यही है कि घरेलू नुस्खों को अपनाकर मुंह के छालों से राहत पाया जाए। आज हम चर्चा करेंगे कि घरेलू उपचार से मुंह के छालों को कैसे ठीक किया जा सकता है।


मुंह के छाले होने के कारण



मुंह में छाले होने के कई कारण बताए जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि खाते समय या बात करते समय हमारी जुबान या होंट दांतो के बीच में आकर दब जाते हैं जिसके कारण मुंह में छाले(Mouth Ulcers) बन जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि शरीर के अंदरूनी भाग के नकारात्मक प्रभाव के कारण मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं मुंह में छाले होने के कुछ कारण(Causes of Mouth Ulcers):

1.) पेट की गर्मी के कारण

पेट में गर्मी के कारण मुंह में छाले होना आम बात है। जब हमारे पेट में कोई समस्या होती है या उसमें कुछ गड़बड़ी होती है तो हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं। हमेशा अपने पेट को सही रखना चाहिए क्योंकि बहुत सारी बीमारियां पेट ना सही होने के कारण ही उत्पन्न होती हैं। यदि हमारा पेट सही से काम करेगा तो हम बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। पेट की गड़बड़ी से हमें बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।



2.) तनाव के कारण(Stress)

कई बार ऐसा होता है कि तनाव के कारण भी मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं और तनाव के खत्म होते ही मुंह के छाले खुद-ब-खुद खत्म हो जाते हैं। इसीलिए तनाव से दूर रहें और अपने मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव डालें ताकि आप किसी भी चिंता और तनाव से बचे रहें। चिंता और तनाव जैसी मानसिक बीमारियां बहुत खतरनाक होती हैं।



3.) हारमोंस के उतार-चढ़ाव के कारण(Hormonal Imbalance)

शरीर में बहुत से हार्मोन पाए जाते हैं और हर हार्मोन अपना अपना काम नियमित तौर पर करता है। यदि किसी भी कारण से शरीर के हारमोंस में कुछ गड़बड़ी होती है या कोई उतार-चढ़ाव होता है तो इस कारण से व्यक्ति के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कारण भी मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं।

4.) मानसिक धर्म की गड़बड़ी के कारण

अगर किसी भी स्त्री को मासिक धर्म नहीं आ रहा या मासिक धर्म आने में कोई परेशानी हो रही है तो इस कारण भी मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं।



5.) बदहजमी(Indigestion)

मुंह में छाले होने का एक बहुत बड़ा कारण बदहजमी होती है। यदि किसी को बदहजमी है तो मुंह में छाले होना आम बात है।

6.) मसालेदार खाने के कारण

जो लोग अपने खानपान में बहुत ज्यादा मसालों का सेवन करते हैं उनको खासतौर से मुंह में छालों की समस्या रहती है। मसालों की गर्मी से पेट में गर्मी पैदा हो जाती है और उसके कारण मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि मसालों के कारण मुंह और जबान में जलन पैदा हो जाती है। जिससे मुंह में छाले हो जाते हैं। यह मसाले गर्म होने के कारण बहुत ज्यादा जलन पैदा करते हैं। इसके साथ-साथ मुंह के छालों में काफी दर्द भी होता है। इसलिए मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा मसालों का सेवन ना करें।



7.) विटामिन्स की कमी के कारण

विटामिन B और विटामिन C की कमी के कारण मुंह में छाले हो जाते हैं। इसलिए विटामिन B और विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए उन चीजों का सेवन करें जिसमें विटामिन बी और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।



8.) दातों की सफाई का खास खयाल ना रखने के कारण

दातों और मुंह की सफाई का सही तरीके से ख्याल ना रखने के कारण भी मुंह में छाले होना शुरू हो जाते हैं। दांतो और मुंह की सफाई का खास खयाल रखें क्योंकि बीमारियां मुंह और पेट की गड़बड़ी से ही उत्पन्न होती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info