अखरोट कैसे टूटता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 12:13

kitchen Hacks: अखरोट को तोड़ने के 3 आसान तरीके जानें

सेहत और स्‍वाद को बेहतर बनाने वाले अखरोट को तोड़ना है बेहद आसान। यहां सीखें 3 विधियां। 
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोगों ने अपने खान-पान में कुछ ऐसे फूड आइटम्‍स को शामिल करना भी शुरू कर दिया है, जो शरीर को गरमाहट और सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। अखरोट भी एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सर्दियों के मौसम में सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है। खासतौर पर शरीर को गरमाहट पहुंचाने के लिए अखरोट सबसे अच्‍छा विकल्‍प माना गया है। 

अखरोट ओमेगा-3 का सबसे अच्‍छा सोर्स होता है। यह डायबिटीज में तो फायदेमंद है ही साथ ही इससे कब्‍ज भी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, अखरोट के नियमित सेवन से शरीर में कॉलेस्‍ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। इसलिए दिल की सेहत के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। अखरोट के सेवन से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। 

शरीर को इतने सारे फायदे पहुंचाने वाले अखरोट का स्‍वाद भी बहुत अच्‍छा होता है, मगर इसे खाने के लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ती है क्‍योंकि इसकी शेल बहुत ही मजबूत होती है और इसे तोड़ना आसान नहीं होता है। कई बार लोग अखरोट को तोड़ने में लगने वाली मेहनत से बचने के चक्‍कर में अखरोट को अपनी डाइट का हिस्‍सा ही नहीं बनाते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो चलिए आज हम आपको अखरोट को तोड़ने के कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से न केवल आप आसानी से अखरोट को तोड़ सकते हैं बल्कि उसकी गिरी को शेल से साबुत बाहर निकाल सकते हैं। 


चाकू की मदद लें 
अमूमन लोग अखरोट को तोड़ने के लिए दरवाजों के किनारों या फिर हथौड़े का इस्‍तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने पर अखरोट की गिरी (अखरोट खाने के 8 फायदे जानें) भी प्रभावित होती है और चूर-चूर हो जाती है। यदि आप चाहते हैं कि अखरोट की गिरी शेल से साबुत निकले तो आपको चाकू की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आपको अखरोट के दोनों जोड़ों के सिरों को देखना होगा। आपको अखरोट के एक सिरे पर छेद नजर आएगा। इस छेद में चाकू की नोक को डालें और उसे थोड़ा घुमा लें। ऐसा करने पर अखरोट की शेल टूटने लगेगी, जिससे आप आसानी से अखरोट को तोड़ कर उसके अंदर की गिरी को निकाल सकते हैं। ऐसा करने में आपको समय और मेहनत दोनों ही कम लगेगी। 


पानी में भिगो दें 
अखरोट की शेल को आसानी से तोड़ने के लिए आप उसे रात में पानी में भिगो दें और सुबह पानी से निकाल लें। ऐसा करने पर अखरोट की शेल मुलायम पड़ जाती है और उसे हाथों से ही आसानी से तोड़ा जा सकता है। वैसे इस तरीके को यदि आप गर्मियों के मौसम में अपनाएंगे तो ज्‍यादा बेहतर होगा क्‍योंकि पानी में अखरोट को भिगोने पर उसकी गरमाहट कम हो जाती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम (सर्दियों में खाएं ये 5 फूड) में यह तरीका अपनाने पर आपको अखरोट में मौजूद गरमाहट पहुंचाने वाले तत्‍वों से समझौता करना पड़ेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info