अजवाइन की जड़ गैस का कारण बनती है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:50

गैस की समस्या करनी है दूर तो अजवायन का 5 तरीकों से करें सेवन, जड़ से मिटेगी बीमारी
अजवाइन गैस की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। यह मसाला औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन।

स्वस्थ्य शरीर के लिए पेट का दुरस्त रहना बहुत ही जरूरी है, लेकिन आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान इस रोग के होने का सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर खट्टी डकार, पेट फूलना, पेट या फिर सीने में जल एसिडिटी के मुख्य लक्षण होते हैं।

जब पेट में मौजूद एसिडिक पदार्थ जब फूड पाइप से आ जाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो जाती है। अगर एसिडिटी की समस्या को जल्द ही नहीं खत्म किया गया तो आगे चलकर यह अल्सर तक का कारण बन सकती हैं।

एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाने के लिए अजवाइन कारगर साबित हो सकती हैं। अजवाइन में थिम्‍बोल नामक केमिकल होता है जो पाचन क्रिया को सुचारु करता है जिससे एसिडिटी की समस्‍या नहीं होती है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।

अगर पेट में गैस बनने से रहते हैं परेशान तो भोजन से तुरंत हटा दें ये चीजें, दूर होगी परेशानी

पहला उपाय

सबसे पहले 75 ग्राम अजवाइन और 10 ग्राम हींग लेकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे रोजाना सुबह-शाम आधा चम्मच खाना खाने के बाद ले लें।

दूसरा उपाय
अगर आपको एसिडिटी की ज्यादा समस्या है तो गर्म पानी में अजवाइन पाउडर और काला नमक मिलाकर खाना के बाद ले लें।

यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है नींबू और बेकिंग सोडा, इन चीजों से बना लें दूरी

तीसरा उपाय
ग्राइंडर में 5-5 चम्मच अजवाइन और जीरा पीस लें। इसके बाद इसमें आधा-आधा चम्मच हींग और काला नमक मिला लें। रोजाना खाना खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

अजवाइन


चौथा उपाय
साबुत अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

पांचवा उपाय
एक पैन में थोड़ा सा पानी और अजवाइन लेकर अच्छी तरह से उबाल लें और इस पानी का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info