अनवांटेड किट कितनी बार खिलाया जा सकता है?HealthPlanet

Posted on Sun 9th Oct 2022 : 19:42

भारत में लगभग हर मेडिकल शॉप पर मॉर्निंग आफ्टर पिल्स आसानी से मिल जाती हैं, वो भी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना। असुरक्षित सेक्स के 72 घंटों के अंदर इसे लेने से ये अनचाही प्रेगनेंसी से बचाव करती है। हालांकि गायनाकॉलोजिस्ट ये बताते हैं कि ये गोलिया 95 प्रतिशत तभी प्रभावी होंगी जब इन्हें असुरक्षित सेक्स के 24 घंटे के अंदर लिया जाए।

जितना देर इंतज़ार करके आप ये गोली लेंगी इसका असर उतना कम होगा। अगर आप इसे 72 घंटों के बाद लेंगी तो कोई असर नहीं होगा। डॉक्टर वैद्यनाथन कहती हैं कि ज्यादातर कपल ये बात नहीं समझते कि मॉर्निंग आफ्टर पिल्स सिर्फ ऐमरजेंसी के लिए है। उदाहरण के लिए, जब सेक्स के दौरान कंडोम निकल जाए या फट जाए। लेकिन महिलाएं ये गलती करती हैं कि इनका इस्तेमाल गर्भनिरोधक के रूप में नियमित रूप से करने लगती हैं।

महिलाओं को एक मासिकधर्म चक्र के दौरान एक बार से ज्यादा ऐमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर वैद्यनाथन कहती हैं, ‘इसे एक मासिकधर्म चक्र में एक ही बार लिया जाना चाहिए, सबसे सुरक्षित समय मिड-साइकिल में है। अगर आप इसे एक से ज्यादा बार लेंगी तो आपके पीरियड्स पर असर पड़ सकता है, जिससे अगला मासिकधर्म चक्र बिगड़ सकता है और आपके प्रेगनेंट होने के चांस बढ़ जाएंगे।’

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info