कैंसर के रोगी की देखभाल कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:52

सकारात्मक सोच
ज्यादातर मरीज ये सोचते हैं कि कैंसर से उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी. लेकिन ये सच्चाई नहीं है. यहां देखभाल करने वाले की जिम्मेदारी होती है कि वो मरीज के अंदर सकारात्मक सोच पैदा करे. मसलन मरीज को हमेशा खुश रखें और खुद भी चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट बनाए रखें.

नॉर्मल रहें
कैंसर के मरीज को प्यार और देखभाल की जरूरत होती है. हालांकि ये देखभाल और प्यार ऐसे करें कि मरीज को सब कुछ नॉर्मल लगे यानी उसे ये ना लगे कि उस पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. ऐसी बातें ना करे जिससे कि उसे ये लगे कि बीमारी के चलते उसके साथ सहानुभूति जताई जा रही है. हमेशा उनसे ये कहें कि चिंता ना करें सबकुछ ठीक हो जाएगा.

सही जानकारी की जरूरत
मरीज की देखभाल करने वालों को कैंसर के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए. मरीज के साथ उन्हें भी डॉक्टर से मिलते रहना चाहिए. साथ ही डॉक्टर से ये पूछना चाहिए कि मरीज की देखभाल करने के लिए उन्हें और क्या खास करने की जरूरत है.

भविष्य के बारे में प्लान करें
कैंसर होने पर घरों में अनिश्चितता का माहौल होता है. ऐसे में बेहतर होगा कि कुछ मौज-मस्ती की चीजें घर पर करें. शुरुआत में ऐसी चीजें प्लान करना आसान नहीं होता है लेकिन इससे घर में खुशियां आती है.

शरीर और दिमाग को आराम दें
योग, ध्यान और पेंटिंग जैसी चीजों से आप तनाव को कम कर सकते हैं. अगर आप मरीज को ऐसे कामों में शामिल करते हैं तो उन्हें ठीक होने में इससे काफी फायदा होता है.

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कई बार जब आप दूसरे की देखभाल करते हैं तो फिर आपकी सेहत भी खराब हो जाती है. ऐसे में बेहतर होता कि आप अपना भी ख्याल रखें. ध्यान रहे एक बीमार आदमी दूसरे बीमार आदमी का ख्याल नहीं रख सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info