कौन सा खाना आपको शांत करता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 10:41

गुस्सा कम करने के लिए मेडिटेशन और एक्सरसाइज नहीं, खाएं ये 5 फूड्स

Foods to help control anger: कुछ लोग गुस्से में आ कर इमोशनल ईटिंग करते हैं और ढ़ेर सारे चॉकलेट और अनहेल्दी स्नैक्स खाने लगते हैं। ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए और गुस्सा कम करने वाले इन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

खाना हमारे शरीर के ज्यादा मन के साथ ज्यादा जुड़ा हुआ होता है। इसलिए हमारा जब जैसा मन होता है हम वैसा ही खाना खाते हैं। लेकिन कुछ लोग जब गुस्सा होते हैं या फिर दुखी होते हैं तो ज्यादा खाना खाते हैं। दरअसल, ये इमोशनल ईटिंग (emotional eating) है जिसमें कि लोग अपनी भावनाओं से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा खाना खाने लगते हैं। हम में से ज्यादातर लोग इस समस्या के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में लोग अक्सर केव्रिंग के अनुसार अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने करने लगते हैं। जैसे कि बेक्ड चीजें, मीठी चीजें, चॉकलेट और स्नैक्स और ऑयली व फैटी चीजें। जबकि अगर इनकी जगह आप कुछ हेल्दी फूड्स खाएं तो ये गुस्सा कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं गुस्सा कम करने वाले फूड्स (foods to help control anger) के बारे में।
गुस्सा कम करने के लिए क्या खाना चाहिए-Anger reducing foods in hindi
1. संतरा खाएं
संतरा गुस्सा कम करने में आपकी मदद कर सकता है। भले ही आपको अजीब लगे पर संतरा सच में आपका गुस्सा कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन सी, फाइबर और कैरोटिनॉइड जैसे कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि डोपामाइन को बढ़ाते हैं और मूड स्विंग्स कंट्रोल करते हैं। साथ ही ये शरीर में हाइड्रेशन भी बहाल करता है और इसका स्वाद गुस्सा भूलने में मदद करता है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां दिमाग और खास कर कि न्यूरॉन्स के लिए बहुत फायदेमंद है। इन पत्तेदार हरी सब्जियां में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है और यही आपके मूड स्विंग्स को शांत करता है। इसके अलावा ये क्रेविंग को कम करने में भी मददगार है। इन सब्जियों के पोषक तत्व चिंता को कम करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है, इसलिए जब भी गुस्सा आए खीरा, ककड़ी और मटर आदि खाएं।


3. ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स लें
अवसाद की भावनाओं से लड़ने में मदद करने के लिए अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा -3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। अगर आपके पास ये नहीं है तो आप बादाम, काजू और अखरोट जैसी चीजों को खाएं जो कि आपके शरीर में ओमेगा -3 फैटी एसिड को बढ़ा सकते हैं और मूड स्विंग्स और एंगर कंट्रोल करने में आपकी मद कर सकते हैं।
4. नारियल खाएं
नारियल वास्तव में ग्लूकोज के स्तर को कम करता है, जिससे तनाव कम होता है और दिमाग पर शांत प्रभाव पड़ता है। साथ ही नारियल का फाइबर क्रेविंग को कम करने में भी मददगार है। साथ ही इसका मैग्नीशियम नींद को बढ़ाता है और आपके मन को शांत करता है। साथ ही ये मिठाई की क्रेविंग को भी कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
5. विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करें
अपने विटामिन डी के स्तर की जांच करवाएं। विटामिन डी का निम्न स्तर अवसाद और मनोदशा संबंधी विकारों से जुड़ा हुआ है। विटामिन डी का सेवन गुस्सा कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी और मशरूम जैसी चीजों को खा सकते हैं। साथ ही डॉक्टर को दिखाने पर वे आपको कुछ सप्लीमेंट्स भी लिख सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info