कौन सा जूस पीने से शरीर में ताकत आती है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:37

शरीर में ताकत के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए? जानें डायटीशियन से

Fruit Juices Good for Strength: शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने और ताकत बढ़ाने के लिए जूस पीना बहुत फायदेमंद है, जानें ताकत के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?
Which Fruit Juice is Good for Strength: मौजूदा समय में लोगों की जीवनशैली और खानपान दोनों ही असंतुलित हो गए हैं। असंतुलित खानपान की वजह से शरीर में कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी होना आम है। शरीर में कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना फ्रूट जूस पीने से आपके शरीर को ताकत मिलती है और शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। अब सवाल यह उठता है कि शरीर में ताकत के लिए कौन सा जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है? आज के समय में मार्केट में मिलने वाले डब्बाबंद जूस स्वाद में तो अच्छे होते हैं लेकिन इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बेहद कम होती है। इसलिए शरीर को ताकत देने और हेल्दी रखने के लिए आपको ताजे फलों का जूस पीना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं शरीर के लिए फायदेमंद जूस के बारे में।
शरीर में ताकत के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?- Which Fruit Juice is Good for Strength in Hindi

शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए ताजे फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। ताजे फल और सब्जियों का जूस पीने से आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं और बीमारियों से रक्षा होती है। रोजाना सुबह के समय जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओजस क्लिनिक के डायटीशीयन डॉ वी डी त्रिपाठी के मुताबिक अगर आप शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देना चाहते हैं और ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना इन जूस का सेवन करें-


1. वेजिटेबल जूस- Mix Vegetable Juice Benefits in Hindi

सब्जियों का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों को मिक्स करके इसे तैयार किया जाता है। रोजाना सुबह के समय या ब्रेकफास्ट में मिक्स वेजिटेबल जूस का सेवन करने से आपके शरीर को ताकत मिलती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में फायदा मिलता है। मिक्स जूस के लिए आप टमाटर, चुकंदर, गाजर और अन्य हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. अनार का जूस- Pomegranate Juice Benefits in Hindi

अनार का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है और शरीर में खून की कमी दूर करने में भी फायदेमंद होता है। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट, शुगर और कैलोरी की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे इसका सेवन शरीर को ताकत देता है। रोजाना सुबह के समय अनार का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
3. आंवले का जूस- Amla Juice Benefits in Hindi

आंवले का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं। आंवले का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ताकत मिलती है। आंवले का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है।
4. लाल अंगूर का जूस- Red Grapes Juice Benefits

लाल अंगूर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लाल अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स और रेस्वेराट्रोल की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है।

5. आलूबुखारा का जूस- Plum Juice Benefits in Hindi

आलूबुखारा का जूस पीने से आपके शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और पेट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। आलूबुखारा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, पोटैशियम जैसे गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और कई अन्य फायदे मिलते हैं।
रोजाना सुबह के समय इन जूस का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ताकत मिलती है। कमजोरी की समस्या, शरीर में खून की कमी दूर करने और ताकत बढ़ाने के लिए आप इन जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज जैसी समस्या के शिकार हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info