कौन सा बेहतर अंडा या पनीर है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:05

अंडा या पनीर: जानिए किसमें है सबसे ज्यादा प्रोटीन और कौन है ज्यादा सेहतमंद
अंडा या पनीर, जानिए कौन है ज्‍यादा सेहतमंद।

पनीर और अंडा दोनों ही पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थ हैं। जो स्वास्थ्य लाभ के ढेर सारे गुण प्रदान करते हैं। दोनों स्वादिष्ट होते हैं और कई तरह से बनाए जा सकते हैं। साथ ही इनको एक अच्छा प्री-वर्कआउट स्नैक भी माना जाता है। अंतर केवल इतना है कि पनीर शाकाहारियों द्वारा और अंडा मांसाहारियों द्वारा खाया जाता है। शायद यही वजह है कि हमेशा यह एक बहस का मुद्दा रहा है कि पनीर और अंडा (Egg vs Paneer) में से अधिक पौष्टिक क्या है? और इन दोनों में प्रोटीन का सबसे अच्‍छा सोर्स क्‍या है?
अंडे या पनीर: कौन सा ज्यादा सेहतमंद है- Egg Or Paneer Which Is Better in Hindi

यदि हम अंडे व पनीर में से कौन सा ज्यादा सेहतमंद है कि बात करें तो इस का उत्तर ज्यादा साफ नहीं, क्योंकि दोनों में एक जैसी पोषण की मात्रा है। दोनो मे विटामिन्स व मिनरल्स हैं और दोनो मे ही कम कार्ब व कैलोरी होती हैं। साथ ही दोनो ही प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होते है। दोनों से ही हम बहुत सारी हेल्दी व स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। अतः दोनो ही सेहतमंद हैं।
प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्रोत क्‍या है, अंडे या पनीर?

जो लोग स्वयं को अधिक फिट रखना चाहते हैं तो वो प्रोटीन का अधिक सेवन करते हैं और इसके लिए पनीर या अंडा दोनों उपयोगी साधन है। यदि हम दोनों में प्रोटीन की मात्रा की बात करें तो दोनो मे यह अलग अलग होती है। लगभग 100 ग्राम पनीर में 14-15 ग्राम प्रोटीन होता है। जबकि एक अंडे में 7-7.5 ग्राम प्रोटीन होता है। एक अंडा वजन में 50 ग्राम का होता है। तो 100 ग्राम अंडे में भी 14 ग्राम प्रोटीन ही होता है।

पनीर को अपनी डाइट मे कैसे शामिल करें?
पालक पनीर : स्वास्थ्य की दृष्टि से पालक का सेवन लाभदायक है। अतः पालक पनीर की सब्जी शरीर के लिए हेल्दी डाइट मानी जाती है।

पनीर की ग्रेवी : आप काजू, लहसुन, दही, प्याज आदि चीजों को मिला कर पनीर की करी बना सकते हैं। यह खाने मे भी बहुत स्वादिष्ट और बहुत पोषक होती है।

पनीर के पैनकेक : स्किम्ड मिल्क व गेहूं के साथ बनने वाले पनीर पैनकेक खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और इस बहाने आप अपने शरीर को प्रोटीन व पोषण भी भरपूर मात्रा में दे सकते हैं।

अंडो को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

अंडे का सूप : यह रेसिपी खाने के साथ साथ बनाने मे भी बहुत आसान होती है। आप को केवल दूध, काली मिर्च व अंडों की आवश्यकता होगी और आप इस रेसिपी को बहुत जल्दी बना सकते हैं।

एग कप : यह एक स्वादिष्ट डिश होती है जो अंडों मे पालक, चीज व दूध मिला कर बनाई जाती है। यह एक हेल्दी व बहुत जल्दी बनने वाली डिश है।

एग हेम : आप इस डिश को एक डेजर्ट के रूप में खा सकते हैं। इस डिश मे मफिन व हेम का टेस्ट मिश्रित होता है जोकि बहुत स्वादिष्ट लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info