कौन सा फल कैंसर को रोकता है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 10:37


अनार
अनार में पॉलिफिनॉल्स काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें वायरस के संक्रमण से बचाने की खूबी होती है और कई तरह के कैंसर का खतरा भी घटाता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि हल्दी, ब्रॉकली और अनार में ऐसा तत्व पाया जाता है जो प्रोस्टेट कैंसर की ग्रोथ को धीमा करता है।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो कैंसर को रोकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, शरीर में जिन कोशिकाओं के कारण कैंसर होता है, लाइकोपीन उन कोशिकाओं को खत्म करता है।
सिट्रस फूट्स और बेरीज

इनमें विटामिन-सी, फायबर और मिनिरल्स के अलावा कई तरह के फायटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। यह शरीर में रोगों से लड़ने वाले इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। जो कई तरह की बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

चुकन्दर

बहुत कम ही ऐसी सब्जियां हैं जिनमें बीटालेंस पाया है। चुकन्दर उनमें से एक है। कई रिसर्च में ये साबित हो चुका है कि चुकन्दर शरीर में सूजन और कैंसर का खतरा घटाता है। इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, कैरोटिनॉयड्स और फ्लेवेनॉयड्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो इम्यून सिस्टम बेहतर बनाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info