कौन सा फल खून को साफ करता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:11

खून साफ करने के लिए रोज खाएं ये 7 फल, गंदगी और विषाक्त पदार्थ होंगे दूर
शरीर में मौजूद ऊतकों तक ऑक्सीजन, हॉर्मोन और पोषक तत्वों को पहुंचाने में ब्लड सबसे अहम रोल निभाता है। हम जिस भोजन का सेवन करते हैं उसमें मौजूद विषाक्त पदार्थ सही ढंग से फिल्टर न हो पाने के कारण ब्लड में मिल जाते हैं। खून में विषाक्त पदार्थ या गंदगी के बढ़ने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको फोड़े-फुंसी, कील-मुहांसे और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होती हैं। इसके अलावा ब्लड में गंदगी या विषाक्त पदार्थों के बढ़ने पर आपको पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को झेलना पड़ता है। खून को प्यूरिफाई करने के लिए किडनी और लिवर सबसे अहम होता है। जब आपके भोजन में विषाक्त पदार्थ ज्यादा होते हैं, तो इसकी वजह से किडनी और लिवर को भी नुकसान होता है। ब्लड को साफ करने के लिए लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप नेचुरल तरीके से भी अपने शरीर में मौजूद खून को विषाक्त पदार्थों से मुक्त कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं खून साफ करने के लिए फायदेमंद फलों के बारे में।
खून साफ करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?-

जब आपके खाद्य पदार्थों में टॉक्सिन की मात्रा ज्यादा होती है तो किडनी और लिवर भी खून को सही ढंग से नहीं साफ कर पाते हैं। इसकी वजह से स्किन, पेट और पाचन सहित कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। खून को साफ रखने के लिए कुछ फलों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप भी ब्लड को साफ रखना चाहते हैं, तो डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करें-
1. बेरीज

खून को नेचुरल तरीके से साफ रखने के लिए बेरीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद गुण शरीर में प्राकृतिक तरीके से खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने का काम करते हैं। खून साफ करने के लिए रोजाना ब्लूबेरी, रेडबेरी, क्रैनबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
2. सेब

सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में मौजूद खून को साफ रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा शरीर में मौजूद हार्मफुल केमिकल्स को बाहर निकालने में भी सेब बहुत उपयोगी होता है। खून को साफ रखने के लिए आप रोजाना सेब का सेवन जरूर करें।
3. संतरा

संतरे में मौजूद गुण खून को साफ रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो खून को साफ करने के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है। संतरे का सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
4. आलूबुखारा

खट्टे-मीठे स्वाद वाला आलूबुखारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। आलूबुखारा में कैल्शियम, फोस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद खून साफ होता है और विषाक्त पदार्थ व गंदगी दूर होती है।
5. नाशपाती

नाशपाती का सेवन शरीर में खून बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में पेक्टिन फाइबर और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में मौजूद खून को साफ करने में बहुत फायदेमंद होती है। नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
6. अमरूद

अमरूद का सेवन भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। अमरूद में मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से खून में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
7. पपीता

पपीता खाना पेट और सम्पूर्ण शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। रोजाना पपीता का सेवन करने से आपके खून में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info