कंधे की जकड़न को कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:30

सर्दियों में कंधे की जकड़न दूर करेंगे ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम -

एप्पल विनेगर

एप्पल विनेगर यानी सेब का सिरका भी कंधे के दर्द में काफी राहत देता है। दरअसल सेब के सिरके में सूजन कम करने के गुण होते हैं और साथ ही यह एंटी इन्फ्लेमेंटरी होती है जिससे राहत जल्दी मिलती है। इसके लिए आप चाहें तो गर्म पानी में ये सिरका मिलाकर कंधे की तरावट कर सकते हैं या फिर इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं। पानी के साथ इसे पीना है तो एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सिरका और एक चम्मच शहद मिला लें और दिन में दो बार इसका सेवन करें।

नींबू पानी
नियमित रूप से हलके गर्म पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से भी कंधे की जकड़न खत्म होती है और स्पॉन्डिलाइटिस में भी आराम मिलता है।

हल्दी
नारियल के तेल में कुछ हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं और इससे कंधे की मसाज करें। जब ये पेस्ट पूरी तरह सूख जाए तो कुछ देर बार कंधे को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेंटरी गुण होते हैं जो दर्द में आराम देते हैं। इस पेस्ट को दिन में दो बार लगाकर मसाज करने करने पर कुछ दिन में आराम मिलेगा।

अदरक
अदरक के एंटी बायोटिक और एंटी इन्फ्लेमेंटरी गुण सूजन दर्द में काफी राहत देते हैं। आप चाहें तो अदरक की चाय पीजिए या फिर अदरक को पानी में उबाल कर उस पानी में शहद मिलाकर ड्रिंक की तरह गरम गरम पीजिए। दोनों ही मामलो में ये कंधे के दर्द में राहत देगी।

इसके अलावा आपको कंधे के दर्द के लिए कुछ बॉडी एक्टिविटीज भी करने होंगे।

1. कंधे को पूरी तरह आराम दीजिए
2. अपना पोस्चर सही रखिए।
3. तकिए को कुछ दिन के लिए ना कहें।
4. एक्यूप्रेशर से मदद से कंधे की एक्सरसाइज कीजिए।
5. ज्यादा झुक कर काम मत कीजिए।
6. बहुत देर तक बैठ कर काम न कीजिए।
7. कंधे को या गर्दन को झुका कर लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम मत कीजिए।

कंधे के दर्द के लिए योगासन

सूक्ष्म व्यायाम
रोजाना कम से कम 10 मिनट करने से रीढ़, कमर कंधे, जोड़ों के दर्द से भी निजात मिलती । ऊर्जा, स्फूर्ति में लाभ मिलता है। इस आसन की मदद से शरीर में होने वाले दर्द खत्म हो जाता है।

भुजंगासन
इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और साथ ही इससे कंधे भी मजबूत होते हैं। इससे गर्दन की मांसपेशियों खिंचाव होता है जिससे कंधे से जुड़े दर्द ठीक हो जाते हैं।

शलभासन
इस आसन से पीठ दर्द में फायदा होता है और साथ ही य़े कमर दर्द में लाभकारी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info