किस भोजन में कैलोरी नहीं होती है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 08:55

Low Calorie Diet For Weight Loss: हफ्ते में 2-3 किलो वज़न कम करना चाहते हैं तो इन 5 लो कैलोरी फूड का करें सेवन-

वज़न कम करने वाले लो कैलोरी फूड

केल को करें डाइट में शामिल:

वजन कम करना चाहते है तो केल को डाइट में शामिल करें। केल में कम कैलोरी और उच्च पानी की मात्रा पाई जाती है जो वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। पौष्टिक तत्वों से भरपूर केल इम्यूनिटी को इम्प्रूव करती है, साथ ही पाचन और दिल की सेहत का भी ध्यान रखती है।

सेब का करें सेवन:

रोज़ाना एक सेब का सेवन ना सिर्फ आपको बीमारियों से महफूज़ रखेगा बल्कि आपका वज़न भी कंट्रोल करेगा। कम कैलोरी के 100 ग्राम सेब में 50 कैलोरी होती है। सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर से हमारी बॉडी फैट को कम करती है। सेब में फाइबर होने के कारण यह हमारे पेट को लंबे समय के लिए भरा रखता है, जिससे हमें जल्दी भूख नहीं लगती है, और वज़न कंट्रोल रहता है।

खीरा को करें डाइट में शामिल

लो कैलोरी खीरा सेहत के लिए बेहत फायदेमंद है, यह वज़न को कंट्रोल करता है, साथ ही बॉडी में पानी की कमी को भी पूरा करता है। 100 ग्राम खीरा में सिर्फ 16 कैलोरी होती है। इसमें मिनल्स, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को सामान्य रखने में मदद करते हैं।

अंडा वज़न करेगा कम

प्रोटीन से भरपूर अंडा में बेहद कम कैलोरी होती है जो वज़न को कम करने के लिए बेहतरीन डाइट है। अंडा खाकर आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा और आप ओवर इटिंग नहीं करेंगे तो वज़न भी कम होगा।

अजवाइन का करें सेवन:

अजवायन में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और फोलेट पाया जाता है जो वजन कंट्रोल करता है, साथ ही इम्यूनिटी इम्प्रूव करता है। इसे खाने से पाचन ठीक रहता है। 100 ग्राम अजवायन में 16 कैलोरी होती है। अजवाइन का इस्तेमाल आप खाने में या सौंफ की तरह भून कर कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info