किस भोजन में 0 कैलोरी होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:19

Weight loss diet: वजन घटाने के लिए खाएं जीरो कैलोरी वाले ये 5 हेल्दी फूड, बीमारियां भी रहेंगी दूर :-

​केला

इस हरी पत्तेदार सब्जी में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक कप (67 ग्राम) केल में विटामिन K की सात गुना मात्रा होती है जिसकी औसत व्यक्ति को प्रतिदिन आवश्यकता होती है और केवल 34 कैलोरी होती है। आप सलाद, स्मूदी और सब्जी के व्यंजनों में केल को शामिल कर सकते हैं।

​ब्रोकली

ब्रोकली कई विटामिन और खनिजों का एक स्रोत है। इसलिए हेल्दी फूड की लिस्ट में इसे सबसे टॉप में रखा जाना चाहिए। यह न केवल एक जीरो-कैलोरी वाला आहार है, बल्कि एक कप कच्ची ब्रोकली में संतरे के बराबर विटामिन सी और फाइबर होता है। इससे आपको भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

​तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक जीरो-कैलोरी वाली डाइट है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और पानी की अधिक मात्रा होती है। इसमें हैसिट्रूलाइन भी है, जो एक एमिनो एसिड है जिसे शरीर आर्जिनिन में बदल देता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही इससे आप लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहते हैं।

​चुकंदर

​चुकंदर आपके रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को कम करने और दिमागी शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है। आप सलाद में या नाश्ते के रूप में डिहाइड्रेटिड बीट चिप्स में खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका जूस भी सकते हैं।

मशरूम

आमतौर पर पास्ता, बर्गर और स्टेक जैसे अन्य खाद्य पदार्थों को सजाने के लिए मशरूम को रखा जाता है। लेकिन ये वजन घटाने के लिए भी मददगार है। जीरो कैलोरी भोजन होने के अलावा मशरूम पाचन में भी सुधार करने में मदद कर सकता है। यह एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है और कैंसर से लड़ने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और यहां तक कि मधुमेह से लड़ने में मदद कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info