किडनी की जांच कैसे की जाती है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:30

किडनी ठीक से काम कर रही है या नहीं उसके लिए किए जा सकते हैं ये टेस्ट-

लक्षिता जी का कहना है कि किडनी ब्लड प्लाज्मा को फिल्टर करती है और इसका काम है मेटाबॉलिक वेस्ट अलग करना और उसे यूरिन के जरिए बाहर निकाल देना। जब किडनी फंक्शन कम हो जाता है तो ये सब काम ठीक से नहीं होता और खून में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं। ये सब कुछ शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट होता है जिसे आप किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) के जरिए पता कर सकते हैं।
यूरिन एनालिसिस/ dipstick test

किडनी के फंक्शन का पता लगाने के लिए यूरिन सैंपल भी लिया जाता है। यूरिन सैम्पल में स्टिक डुबोई जाती है और अगर नॉर्मल से अलग कुछ भी सब्सटेंस मौजूद होते हैं तो स्टिक का रंग बदल जाता है। इस टेस्ट से भी किडनी की जानकारी ली जा सकती है।
यूरिन एल्ब्यूमिन टेस्ट (Urine Albumin test)

एल्ब्यूमिन एक तरह का ब्लड प्रोटीन होता है जो नॉर्मली यूरिन के जरिए पास नहीं होता है। अगर यूरिन टेस्ट में ये सामने आ रहा है मतलब किडनी की समस्या शुरू हो रही है।

इसके अलावा, इमेजिंग टेस्ट जैसे अल्ट्रासाउंड आदि भी किए जाते हैं जो किडनी स्टोन्स का पता लगा सकते हैं। आपको सबसे पहले ये ध्यान रखना है कि अगर इनमें से कोई भी समस्या समझ आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info