किडनी को साफ कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:54

किडनी को साफ रखना चाहते हैं तो इन 7 चीज़ों को करें डाइट में शामिल -

नींबू करेगा किडनी की सफाई:

औषधीय गुणों से भरपूर नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है जो बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू का उपयोग आप नींबू पानी बनाकर कर सकते हैं। नींबू ना सिर्फ किडनी की सफाई करेगा बल्कि किडनी के रोगों से भी बचाएगा।

लाल अंगूर का करें सेवन:

लाल अंगूर विटामिन और खनिज से भरपूर होता है जिसमें विटामिन सी, बी 6 और विटामिन ए मौजूद होता है। इतना ही नहीं इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम होता है। लाल अंगूर के यह सभी गुण किडनी को साफ रखते हैं।

अदरक का करें सेवन:

अदरक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयोडीन, आयरन व अन्य पोषक तत्व मौजूद होते है जो किडनी से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

धनिया भी किडनी के लिए है जरूरी:

धनिया में मेगनीज, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी,विटामिन के और प्रोटीन मौजूद होता है। धनिया के सभी गुण किडनी साफ करने में उपयोगी है। धनिया का उपयोग खाने में या फिर सलाद के रूप में कर सकते हैं।

दही का सेवन करें:

दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया अच्छी मात्रा में होते हैं जो किडनी को साफ करने में मदद करते हैं। दही में मौजूद औषधीय गुण पाचन को मजबूत करते हैं साथ ही इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग करते हैं। अपनी डाइट में दही को शामिल करें सेहत के साथ ही किडनी भी हेल्दी रहेगी।

करौंदा का करें सेवन:

विटामिन सी से भरपूर करौंदा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। खनिजों में जिंक, आयरन और कैल्शियम होता है जो किडनी को साफ करने में मदद करता है। रोजाना करोंदा का उपयोग करने से किडनी को साफ व स्वस्थ रखा जा सकता है।

लाल शिमला मिर्च भी किडनी के लिए जरूरी:

लाल शिमला मिर्च में कई तरह के पोषक तत्व और खनिज मौजूद होते है जो किडनी से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं। किडनी को साफ़ करने के लिए अपने आहार में लाल शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।



आपको दो ऐसे बेहतरीन नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो किडनी की गंदगी को साफ करेगी और उन्हें स्वस्थ रखेगी।

1. गर्म पानी के साथ अदरक और धनिया बीज

किडनी की सफाई के लिए गर्म पानी एक अच्छा विकल्प है। आप 1 लीटर पानी में 5 ग्राम अदरक और 5 ग्राम तक धनिया के बीज को लेकर एक साथ उबाल सकते हैं। इस सामग्री को तब तक उबालना है जब तक 1 लीटर पानी पक कर 10 ग्राम तक ना हो जाए। इसे गुनगुना होने दें और फिर सेवन करें।

2. नारियल पानी और इलायची

नारियल पानी और इलायची भी किडनी की सफाई में एक बराबर काम करता है। हरे कच्चे नारियल के पानी में इलायची पाउडर डालकर पीना किडनी डिटॉक्स में फायदेमंद हो सकता है। 12ml नारियल पानी में 2 ग्राम इलायची पाउडर डालकर आप सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info