किडनी फेल होने का पता कैसे चलता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:12

ये लक्षण हैं किडनी फेल होने का इशारा -

सूजन

किडनी फेल होने के शुरूआती दिनों में पैरों, टखनों और एड़ियों में सूजन (Soiling) दिखाई देती है. किडनी काम ठीक से नहीं कर पाती है इसलिए शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है और सूजन आ जाती है.

पेट-पीठ में दर्द

अगर पेट और पीठ में दर्द हो तो ये किडनी की बीमारी के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं. अगर शरीर के इन अंगो में दर्द हो तो सतर्क हो जाएं और किडनी की जांच करा लेना चाहिए .

पेरि-ऑर्बिटल एडिमा

किडनी के ठीक से काम नहीं करने के कारण शरीर से प्रोटीन का ज्यादा मात्रा में रिसाव होने लगता है, जिसकी वजह से आंखों के पास लिक्विड (Liquid) जमा होने लगता है और आंखों के पास सूजन आ जाती है, इसे पेरि-ऑर्बिटल एडिमा कहते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर

किडनी के काम नहीं करने की वजह से शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम होने लगती है.

उल्टी और कमजोरी

किडनी फेलियर के शुरूआती दिनों में सुबह बार-बार उल्टी आती है और जी मचलाने की समस्या होती है. शुरूआत में कमजोरी के लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसा विषाक्त पदार्थों के जमाव के कारण होता है. किडनी की परेशानी होने पर स्किन में खुजली होती है और त्वचा सूख जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info