काजू के दूध का PH कितना होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:13

काजू के दूध का PH कितना होता है?
डेयरी दूध जैसे काजू, सोया, नारियल और बादाम के दूध का पीएच लगभग 6 होता है।

ड्राई फ्रूट्स में लोग सबसे ज्यादा काजू खाना पसंद करते हैं. काजू का इस्तेमाल कई मीठे व्यंजनों में किया जाता है. साथ ही इसे रोस्ट करके भी खाया जाता है. काजू में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए आवश्यक होते हैं. क्या आप जानते हैं कि काजू का दूध भी पिया जाता है? जी हां, काजू का दूध फैटी एसिड्स, मिनरल्स, विटामिंस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, डायट्री फाइबर, फॉस्फोरस, जिंक आदि से तो भरपूर होता ही है, लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोगों के लिए भी काजू का दूध बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है काजू मिल्क और सेहत पर होने वाले इसके फायदों के बारे में यहां.

क्या है काजू का दूध?

स्टाइलक्रेज डॉट कॉम में छपी एक खबर के अनुसार, काजू और पानी को एक साथ मिक्सी में डालकर ब्लेंड किया जाता है, तो बनता है काजू का दूध. ब्लेड करने पर जो भी लिक्वड मिलता है, वह है काजू का दूध. यह गाढ़ा, वाइट और बेहद क्रीमी होता है. यदि आप वीगन या लैक्टोज इन्टॉलरेंस है, तो भैंस या गाय के दूध की जगह काजू का दूध पिएं. इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी कम होती है. यह एक नॉन-डेयरी और लो-कैलोरी दूध है, जो कई शॉप, मॉल्स में भी मिल जाएगा.
काजू के दूध के सेहत लाभ

दिल के लिए हेल्दी
काजू के दूध में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं. काजू का दूध पीने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक है, वे भी इसका सेवन कर सकते हैं. काजू रक्तचाप के स्तर को कम करता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी काजू लाभदायक होता है. हाई ब्लड प्रेशर एक सामान्य हृदय विकार है. इसके अलावा, एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी फायदेमंद है.

वजन हो सकता है कम
यदि आप काजू का दूध पीते हैं तो आपका वजन कम हो सकता है. इस दूध में एनाकार्डिक एसिड नामक एक बायोएक्टिक कम्पाउंड होता है, जो शरीर में फैट का जमाव नहीं होने देता है. इससे वजन नहीं बढ़ता है. साथ ही गाय और बादाम के दूध की तुलना में इसमें कैलोरी भी कम होती है. वेट लॉस कम करने के लिए काजू का दूध बेस्ट विकल्प हो सकता है.


कैंसर रिस्क करता है कम
काजू में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट कम्पाउंड जैसे एनाकार्डिक एसिड, कार्डनोल्स, कार्डोल्स, बोरोन होते हैं, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं. काजू या काजू का दूध पीने से काफी हद तक कैंसर के होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है.


हड्डियां बनती हैं मजबूत
काजू के दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. विटामिन डी फॉस्फोरस, कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने का काम करता है, जिससे हड्डियां मजबूत और हेल्दी बनी रहती हैं. इस दूध के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है.

एनीमिया से बचाए
चूंकि, काजू में आयरन भरपूर होता है, इसलिए काजू खाने या फिर इसका दूध पीने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है. जो लोग एनीमिया से ग्रस्त हैं, उनके लिए ये बेस्ट ड्रिंक है. रेड ब्लड सेल्स को बूस्ट करने के लिए आप आयरन सप्लीमेंट्स खाने की बजाय प्रतिदिन काजू का दूध पी सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info