काले हाथ पैर गोरे कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:48

हाथ, पैर और गर्दन को गोरा करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, 15 मिनट में दिखेगा कमाल का असर :-

खीरा
3 बड़े चम्मच पपीता का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच खीरे का पेस्ट और 4 बड़े चम्मच जई मिलाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। अब नहाने से पहले शरीर पर लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करके नॉर्मल पानी से नही लें।

बेसन
2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे हाथ, पैर और शरीर पर लगाएं। 15 मिनट बाद लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। नहाने से पहले इस पैक को लगाने की कोशिश करें।

मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच चंदन, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच हल्दी का पेस्ट, 1 चम्मच पीसा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद नहाने से पहले पूरे शरीर में अच्छी तरह से लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में 3 दिन लगाएं।

खीरे का रस
1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच खीरे का रस, 1 चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं और पैक को हाथों, पैरों और पूरे शरीर में लगाए। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से नहाी लें।

एलोवेरा जेल
1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं और हाथों और पैरों पर लगाएं। इससे हाथ और पैर गोरा होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info