कमर और पेट कम कैसे करें exercise?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:35

पेट और कमर की चर्बी के लिए करें ये 1 एक्‍सरसाइज, जल्‍द दिखेंगी स्लिम -

स्टैंडिंग स्पाइनल ट्विस्ट वेरिएशन

स्टैंडिंग स्पाइनल ट्विस्ट रीढ़ की हड्डी को मोड़कर नॉर्मल खड़े होने वाली एक्‍सरसाइज है। इसे संस्‍कृत में कटिचक्रासन के नाम से भी कहते है। यह नाम संस्कृत कटि से आया है, जिसका अर्थ है 'कमर', चक्र, जिसका अर्थ है 'पहिया' या 'गोलाकार घुमाव'; और आसन, जिसका अर्थ 'मुद्रा' है।

स्टैंडिंग स्पाइनल ट्विस्ट बहुत ही आसान शुरुआती एक्‍सरसाइज है जो लचीलेपन को बढ़ाती है और रीढ़ को संरेखित करने में मदद करती है। साथ ही इसे करने से आपके पेट और कमर की चर्बी तेजी से कम होती है।

स्टैंडिंग स्पाइनल ट्विस्ट वेरिएशन की विधि

इसे करने के लिए कंधों को पैरों की दूरी से अलग करके खड़ी हो जाएं।
हथेलियां सामने की ओर और अंगूठे आकाश की ओर फैले हुए होने चाहिए।
अब कमर की साइड से झुककर हाथों से जमीन को छूने की कोशिश करें।
फिर ऊपर की ओर आकर कमर से दाएं साइड में थोड़ा सा मुडें और हाथों को दाएं ओर लेकर जाएं।
सिर को मुड़ने की दिशा में लेकर जाएं।
ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें।
इसे कई बार करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info