आंखों की गंदगी कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:54

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए सही सफाई और केयर है जरूरी, इन टिप्स को अपनाने पर नहीं बढ़ेगी समस्याआंखों से हम दुनिया देखते हैं और अक्सर दुनिया-जहान के काम के आगे आंखों का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं. मोबाइल, लोपटॉप और टीवी से आंखों (Eyes) को जो नुकसान होता है वो आंखों की रोशनी (Eyesight) कमजोर होने, आंखों में जलन, पानी निकलने या आंखें सूखी हो जाने जैसे लक्षणों के रूप में दिखने लगता है. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप सही तरह से अपनी आंखों का ख्याल रखें और उनमें जमी गंदगी को ठीक से निकालें. यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जो आपके बेहद काम आएंगे.
आंखों को साफ करने का सही तरीका
ठंडा पानी

दिन में हर थोड़ी देर के अंतराल पर आंखों को ठंडे पानी से धोना अच्छा रहता है. इससे आंखों में जमी धूल-मिट्टी भी निकल जाती है और उन्हें ठंडक भी मिलती है. आप चाहे तो ठंडे पानी का छिड़काव भी सीधा आंखों पर कर सकते हैं या फिर रूई को ठंडे पानी में डुबाकर आंखों को पौंछ सकते हैं.

खीरा

खीरे को आंखो पर रखे आपने लोगों को देखा ही होगा और हो सकता है फेशियल करते समय पार्लर वाले आपकी आंखों पर भी खीरे के टुकड़े रखते हों. असल में खीरे में मौजूद हाई वॉटर कंटेंट इसे आंखों के लिए एक अच्छा नुस्खा बनाता है. आप खीरे के टुकड़े आंखों पर रख सकते हैं, खीरा (Cucumber) पीसकर उसके पल्प को आंखों पर रख सकते हैं या फिर खीरे के रस को आंखों के आसपास लगा सकते हैं.
आलू

तनाव और नींद की कमी या कभी-कभी ज्यादा नींद लेने पर आंखे फूली हुई दिखने लगती हैं. इस पफी आईज (Puffy Eyes) की दिक्कत को दूर करने के लिए आलू का रस बड़े काम आता है. आलू को घिस कर इसका रस निकालिए और आंखों के नीचे लगा लीजिए. आप आलू की स्लाइस काटकर 15 मिनट के लिए आंखों पर लगाए भी रख सकते हैं.
गुलाबजल

आंखों के नीचे भी गुलाबजल (Rose Water) लगाया जा सकता है या फिर आंखों के अंदर गुलाबजल की कुछ बूंदे डाली जा सकती हैं. यह आंखों को ठंडक देता है.

ग्रीन टी

ग्रीन टी बैग्स (Green Tea Bags) को पानी में डिफ्यूज करके आंखों के ऊपर रखा जाता है. 10 से 15 मिनट के लिए इन टी बैग्स को आंखों पर रखने से आराम मिलता है और डार्क सर्कल्स की दिक्कत भी दूर होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info