आंखों से पानी आना कैसे बंद करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:18

आंखों से पानी निकलने की समस्या के घरेलू उपाय | Home Remedies For Watery Eyes

1. आंखों को आराम देने के लिए आलू को अच्छी तरह धो कर उसकी एक पतली स्लाइस को फ्रिज में रखें और जब वह बहुत ज्यादा ठंडी हो जाए तो अपनी आंखों पर उसे 10-15 मिनट के लिए रखे रहें. आंखों को इससे ठंडक मिलेगी.

2. आंखों से पानी निकलने के कारण आंखें सूज सी जाती हैं. इसके लिए उनकी सिंकाई की जानी चाहिए. गर्म कपड़े से सिंकाई करना आंखों को आराम पहुंचाता है.

3. अपने खाने में हरी सब्जियों और ताजे फलों की मात्रा बढ़ाएं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटीन होता है जो ऐसी तकलीफों को दूर करता है.

4. आंखों में खुजली (Itching) और जलन के कारण भी पानी निकलता है. ऐसे में एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक डालकर उस पानी में कपड़ा भिगो कर आंखों को साफ करने से भी आराम मिलता है. एंटीबैक्टीरियल (Anti-bacterial) मिश्रण होने के कारण ये आंखों की खुजली और जलन वाले तत्वों को बाहर निकाल देता है.

5. आंखों से पानी निकले और खुजली हो तो हाथों से उसे साफ करने की बजाय गीले कपड़े का प्रयोग करें. हाथों की गंदगी आंखों को और अधिक नुकसान पहुंचा सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info