आंखें कैसे खराब हो जाती है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 13:42

आंखों पर लगातार जोर पड़ना, मोबाइल का अधिक प्रयोग करना, कम रोशनी में काम करना, आंखों की देखभाल न करना, डाइट सही न लेना आदि के कारण आंखें धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं और फिर आंखों की रोशनी कम होने लगती है.

किन कारणों से आंखें होती हैं कमजोर -

अनुवांशिक कारण

आंखें कमजोर होने के कारणों में यह सबसे अहम कारण माना जाता है। अगर आपके परिवार में किसी भी व्यक्ति की आंखें कमजोर हैं, तो हो सकता है कि आपकी आगे भी कमजोर हो जाए। ऐसे में अपनी आंखों का नियमित रूप से चेकअप कराएं। साथ ही अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखें कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में अपने आहार में भरपूर रूप से पोषक तत्वों को शामिल करें। खासतौर पर विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है।

कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल

जो लोग लंबे समय पर कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उनकी आंखें भी कमजोर हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने के दौरान बीच-बीच में अपनी आंखों को रेस्ट दें। इससे आंखों को आराम मिलता है। स्क्रीन टाइम कम करने से आंखों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

पानी कमी

शरीर में पानी की कमी होने से भी आंखें कमजोर हो सकती हैं। अगर आप पर्याप्त रूप से पानी नहीं पीते हैं, तो आज से ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें। शरीर में पानी कम होने से ड्राई आई, आंखों से पानी आना, आंखों में जलन होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

धूम्रपान का सेवन

शराब और धूम्रपान का सेवन करने वालों की भी आंखें कमजोर ही सकती हैं। इसलिए अगर आप अपनी आंखों के स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info