आप छाती वाली खांसी को कैसे शांत करते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:45

छाती में जमा कफ दूर करें

छाती में जमा कफ को दूर करने में पुदीने का तेल काम आता है. ऐसे में गर्म पानी लें और उसमें पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालें. इस पानी की भाप लें. ऐसा करने से जमा कफ जल्दी ही निकल सकता है.

गुनगुने पानी में शहद और नींबू के सेवन से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद और आधा नींबू डालें. अब बने मिश्रण को अच्छे से घोलकर सेवन करें. ऐसा करने से छाती में जमा कफ दूर हो सकता है.

छाती में जमा कफ को दूर करने में नमक के गरारे भी आपके बेहद काम आ सकते हैं. ऐसे में आप एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालें और उसके बाद गरारे करें. गरारा करते वक्त ध्यान रहे कि पानी पेट में ना जाए. ऐसा करने से भी कफ को बाहर निकाला जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info