आप अपने जोड़ों में सूजन कैसे कम करते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:43

गठिया (Arthritis) हड्डियों से जुड़ी बीमारी है। इसका मतलब होता है जोड़ों में सूजन, लेकिन इस शब्द का प्रयोग जोड़ों को प्रभावित करने वाली लगभग 200 स्थितियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर यह बीमारी 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वयस्कों में आम होती है, लेकिन बच्चों सहित सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। गठिया के सबसे आम प्रकार

​गठिया में प्रोटीनयुक्त आहार का करें सेवन


अर्थराइटिस ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, गठिया से संबंधित जोड़ों के दर्द वाले लोगों को ज्यादा प्रोटीन खाने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन अपने आहार में कुछ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने से गठिया के लक्षणों को कम किया जा सकता है। मुख्यतौर पर वह लक्षण जो आपको शारिरिक गतिविधियों को करने से रोकते हैं। अपने आहार मे अंडे, ग्रीक योगर्ट, ताजे फल के साथ प्रोटीन स्मूदी, और जामुन सहित प्रोटीन के स्त्रोतों को शामिल करने की कोशिश करें।

गठिया में फायदेमंद होता है नट्स

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, यह बताया गया कि नट्स या सूखे मेवे खाने से शरीर में सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है। दरअसल, मेवे असंतृप्त वसा के अच्छे स्रोत हैं। इस वसा में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है। ऐसे में यदि आपको गठिया है तो आप अपनी दिन की शुरूआत नट्स के सेवन के साथ करें।

गठिया के घरेलू उपचार के लिए नाश्ते में शामिल करे रंगीन फल

अपने नाश्ते में फलों को शामिल करने से आपको गठिया को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। फलों से आपको एंटीऑक्सिडेंट और सूजन को कम करने में मदद करने के लिए विटामिन मिलेगा दोनो मिलता है। जर्नल ऑफ ट्रांसलेशनल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया कि विटामिन सी खाद्य पदार्थ रूमेटोइड गठिया से जुड़े दर्द को कम करने में प्रभावी होता है।

हेल्दी फैट से कम होते हैं गठिया के लक्षण

हेल्दी फैट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट शामिल होते हैं। विशेष रूप से, ओमेगा -3 फैटी का सेवन गठिया के सबसे गंभीर लक्षण सूजन और नाजूक जोड़ों की संख्या को कम कर सकता है। हेल्दी फैट को अपने आहार का हिस्सा बनाने के लिए आप ग्लूटेन-फ्री टोस्ट, एवोकैडो, अंडे ,अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

गठिया के मरीज नाश्ते में शामिल करें सब्जियां

सब्जियां किसी भी आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसलिए गठिया के मरीजों को अपने नाश्ते की आदतों में सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ऐसे में उन सब्जियों का चुनाव करें जो फाइबर में उच्च हो, इन्हें खाने से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info