आप अपने सीने में कफ कैसे तोड़ते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 16:40

कफ और बलगम ठीक करने के घरेलू उपाय-

- कफ की मात्रा को कम करने के लिए भाप लेना चाहिए, गुनगुना पानी पीना चाहिए और एक्सपेक्टोरेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि अत्यधिक कफ निकल आए और फेफड़ों में जमा होने से निजात मिल सके.

- एक चम्मच ताजा अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और सिरप की तरह पी जाएं. गले की खराश और सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आवश्यकतानुसार दिन में तीन बार सेवन करें. अदरक गले में खराश के कारण होने वाली सूजन को कम करता है, जबकि शहद इसे शांत करने और बार बार आने वाली खांसी को नियंत्रित करने में मदद करता है.

- खूब पानी पिएं क्योंकि यह आपके गले की बलगम को पतला करने में मदद करता है. गर्म पानी पीना ज्यादा बेहतर होता है खांसी में. इसके अलावा आप खांसी में नमक और पानी से गरारा करें. इससे भी बहुत हद तक आराम मिलेगा.

- अतिरिक्त कफ से छुटकारा पाने के लिए अधिक इलायची, प्याज, अनानास, अदरक, लहसुन और मिर्च डालें जैसी चीजों का खान पान में सेवन करें. इससे बलगम पतला हो जाता है, वहीं, इस दौरान सेहतमंद चीजों को खाने का प्रयास करें.

छाती में जमे कफ को दूर करने में असरदार हो सकते हैं ये घरेलू नुस्खे-

स्टीम लें: कफ की दिक्कत को दूर करने में स्टीम लेना सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भाप की गर्मी जब गले व नाक के रास्ते से शरीर में प्रवेश करता है तो ये बलगम को तोड़ने में मदद करता है। कोरोना काल में वैसे भी एक्सपर्ट्स दिन भर में दो से तीन बार भाप लेने की सलाह देते हैं।

काली मिर्च: छाती में जमे कफ को दूर करने में काली मिर्च का सेवन भी लाभकारी साबित होता है। इसमें मौजूद तत्व गले मे खराश और सर्दी-जुकाम की परेशानी भी दूर होती है। आप कुटी हुई काली मिर्च को एक चम्मच में लें और साथ में शहद डालकर सेवन करें। इसके अलावा, काली मिर्च से बने काढ़े का सेवन भी किया जा सकता है।गार्गल करें: बलगम होने पर नमक पानी का गार्गल असरदार हो सकता है, गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारा करें। इससे गले में होने वाली कुचकुचाहट को कम किया जा सकता है। साथ ही, ये कफ के ब्रेकडाउन में भी मदद करता है।

अदरक: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो नाक के पैसेज को क्लियर करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को बैक्टीरिया और वायरस के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। गले में मौजूद बलगम को कम करने के लिए अदरक कद्दूकस करके नींबू के रस में मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा, आप अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं।

पुदीने का तेल: हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पुदीने का तेल छाती में जमा कफ को हटाने में प्राकृतिक रूप से मदद करता है। गर्म पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालें और इससे भाप लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info