ऑपरेशन के टांके कितने दिन में सोते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:23

सिजेरियन ऑपरेशन पेट का बड़ा ऑपरेशन होता है, जिससे उबरने के लिए आपको समय चाहिए होगा। डिलीवरी के बाद अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ आपकी पूरी देखभाल करेगा।

जब आप घर पर आती हैं, तो आपको मॉं की नई जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ अपना पूरा ख्याल भी रखना होगा। यहां जानें कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद आपको कैसा महसूस होगा, ऑपरेशन से उबरने में आपको कितना समय लगेगा और जल्द ठीक होने के लिए आप क्या कर सकती हैं।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद मुझे कैसा महसूस होगा?
शिशु के जन्म के बाद आप शायद काफी प्रफुल्लित और आनंदित महसूस करेंगी और अपने नवजात शिशु की पहली झलक देखकर संभव है आप रुआंसी और भावुक हो जाएं।

ऑपरेशन के तुरंत बाद हो सकता है आप मदहोश सी हों और शायद आपको मिचली महसूस हो। यह मिचली 48 घंटों तक रह सकती है, मगर डॉक्टर आपको राहत के लिए दवा दे सकती हैं।

बहुत सी मांओं को पूरे शरीर पर खुजलाहट सी होती है। ऐसा एपिड्यूरल या स्पाइनल में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के प्रति प्रतिक्रिया की वजह से हो सकता है। यदि आपके साथ ऐसा हो, तो डॉक्टर को बताएं ताकि वे आपको खुजलाहट से राहत की दवा दे सकें।

एपिड्यूरल या स्पानल के अन्य साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:

सिरदर्द
पीठ दर्द
चुभन वाला दर्द
चक्कर आना

जन्म देने की प्रक्रिया में आपके शरीर से एड्रीनलीन हार्मोन जारी होता है, जिससे आपको डिलीवरी के बाद कंपकंपी हो सकती है।

ये सभी साइड इफेक्ट शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया है और जन्म के बाद कम होने लगते हैं। डॉक्टर आपको इन लक्षणों से राहत के लिए दवा देंगी ताकि आप आराम महसूस करें। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप इन लक्षणों के बारे में डॉक्टर को बताएं।

डिलीवरी के बाद आपको सैनिटरी पैड भी इस्तेमाल करना होगा क्योंकि सी-सेक्शन के बाद भी आपको उसी तरह रक्तस्त्राव होगा, जैसे कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद होता है। शिशु को गर्भ में पालने के लिए गर्भाशय में जो परत बनी थी, डिलीवरी के बाद वह झड़ने लगती है और लंबी माहवारी के रूप में बाहर आती है। इसे लोकिया कहा जाता है।

डिलीवरी के करीब तीसरे दिन के आसपास आपको कब्ज, गैस और फुलावट की शिकायत हो सकती है। ऐसा कुछ हद तक इसलिए होता है क्योंकि किसी भी तरह के ऑपरेशन से आपकी आंतों के काम करने के तरीके पर असर पड़ता है।

आपकी डॉक्टर शायद आपके मल को नरम करने के लिए हल्का रेचक (लैक्सेटिव) देंगी, ताकि मल आसानी से निकल सके। मलत्याग करने या गैस निकालने के लिए जोर लगाने से टांकों पर दबाव पड़ सकता है और इनमें दर्द हो सकता है।

डिलीवरी के बाद आप दो से पांच दिन तक अस्पताल में रहेंगी ताकि डॉक्टर यह देख सकें कि आपको कोई इनफेक्शन तो नहीं है और आपकी रिकवरी पर नजर रख सकें। दिन गुजरने के साथ-साथ आप बेहतर महसूस करने लगेंगी।
सी-सेक्शन ऑपरेशन से उबरने में मुझे कितना समय लगेगा?
ऑपरेशन के कुछ साइड इफेक्ट आपको अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही बेहतर होने लगेंगे, मगर पूरी तरह ठीक होने में छह से आठ हफ्तों का समय लग सकता है। जितना समय नॉर्मल डिलीवरी से उबरने में लगता है उतना ही समय सी-सेक्शन से उबरने में लगता है, मगर कुछ के लिए सिजेरियन रिकवरी में ज्यादा समय लग सकता है।

हर महिला अलग होती है और डिलीवरी से उबरने में अलग समय लग सकता है। ऐसी कुछ चीजें हैं जो आप ऑपरेशन से उबरने में मदद के लिए कर सकती हैं, मगर सबसे जरुरी यह है कि आप अपने शरीर के अनुसार चलें और जब भी जरुरत हो आराम करें। आपको यह एक साधारण सी सलाह लग रही होगी, मगर नवजात शिशु के साथ ऐसा करना भी मुश्किल हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info