गले के कैंसर की जांच कैसे होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 11:55

गले के कैंसर के संकेत और लक्षण में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

वजन घटना
कान का दर्द
निगलने में कठिनाई
एक गांठ या घाव जो ठीक नहीं होता
आपकी आवाज में बदलाव, जैसे कर्कशता या स्पष्ट रूप से न बोलना
खांसी

एचपीवी वायरस की वजह से होने वाले मुंह और गले के कैंसर की पहचान अब थूक की जांच से हो सकेगी। इस नए परीक्षण से हर साल हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है। एक हालिया शोध में यह खुलासा हुआ है। उत्तरी कैरोलिना की ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के अनुसार थूक की यह जांच बीमारी की पहचान 80 फीसदी सटीकता के साथ कर सकती है।

इस तरह के कैंसर में आवाज में भारीपन होता है। यदि आपकी आवाज में लगातार भारीपन है और आवाज सामान्य नहीं हो रही है तो यह इस बीमारी के कारण हो सकता है। यदि रोग बढ़ जाता है, तो इससे श्वास लेने में भी परेशानी आ सकती है, क्योंकि इसके बढ़ जाने के कारण श्वास को आवाजाही का रास्ता नहीं मिल पाता है। मरीज को निगलने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा निगलने में दर्द होना और वजन कम होने की शिकायत हो सकती है। यह भी हो सकता है कि मरीज को कुछ भी तरल पदार्थ लेने पर कफ की समस्या हो, क्योंकि वोकल कॉर्ड (स्वर के तार) इतने सक्षम नहीं रह जाते हैं कि वे इसे छाती में जाने से रोकें। साथ ही कुछ खा नहीं पाने के कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है। कुछ मरीज कान में भी दर्द की शिकायत करते हैं। इसके अलावा मरीजों को गर्दन में सूजन भी आ जाती है, क्योंकि कैंसर तब गर्दन में लिम्फ नोड्स तक फैल चुका होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info