गले में कफ कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:40

गले से कफ निकालने के उपाय
1) गरारे

नमक के पानी के गरारे करने से कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। १ ग्लास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। अब एक घूंट लें और सिर को पीछे झुकाकर गले पर थोड़ा महसूस होने दे। १० सेकंड गरारे करे और पानी को थूक दें। पूरा पानी खत्म होने तक इसे दोहराएं।
2) तुलसी और अदरक का रस

तुलसी में एंटीफंगल गुण पाए जाते है। जो गले में कफ और खराश को निकालने के काम आती है और सर्दी जुकाम ठीक करने में भी मदद करती है। ४,५ तुलसी की पत्तियों का रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करें। गले के कफ में आराम मिलेगा।

3) मुलेठी

गले की विभिन्न तरह की समस्याओं के लिए मुलेठी रामबाण उपाय है। मुलेठी की चाय बनाकर भी पी सकते है और इसके छोटे से टुकडे को मुंह में रखकर चबा भी सकते है। मुलेठी से गले की सूजन, खराश और दर्द में राहत मिलती है।

4) हवा में नमी रखे

जब अपने पास की हवा में नमी रहती है तो कफ को पतला रखने में मदद मिलती है। कूल मिस्ट ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना अच्छा रहता है। आपको प्रत्येक दिन इसका पानी बदलना होगा और पैकेट पर दिए गए निर्देश के अनुसार इसे साफ़ भी करते रहे।

5) नीलगिरी का तेल

नीलगिरी एसेंशियल ऑइल गले से कफ निकालने के उपाय में सबसे बेहतरीन है। यह कफ को पतला कर देता है जिससे कफ गले से आसानी से बाहर आ जाता है। अगर बच्चों के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे है तो पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

6) काली मिर्च

काली मिर्च सर्दी-खांसी और गले की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर होती है। ५,६ काली मिर्च के दानों को २ कप पानी में अच्छा उबाले। उबलने के बाद एक कप पानी बचने पर इसे छान लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस मिश्रण को दिन में २ बार सेवन करे। रात में सोने के पहले इसका सेवन जरूर करे।

7) दवाएं

अगर आपको ज्यादा ही परेशानी आ रही है तो डॉक्टर से इलाज करवाएं। डॉक्टर आपको कुछ दवाएं बताएंगे। यह दवाएं भी कफ को खत्म करने के काम आती है।
8) स्टीम

गले में कफ जमने के घरेलू उपाय में स्टीम भी ले सकते है। आप स्टीम वेपोराइजर का इस्तेमाल कर सकते है या किसी बर्तन में पानी गर्म करके भी स्टीम ले सकते है। ५ मिनट तक स्टीम लें। फिर २ मिनट का आराम दें जिसके बाद फिर ५ मिनट तक स्टीम लें। इस प्रक्रिया को दिन में २ बार कर सकते है। इसमें नीलगिरी या रोजमेरी एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते है।


9) गर्म पेय पदार्थ

तरल पदार्थों से भी कफ को ठीक किया जा सकता है। ठंड लगने, गले में खराश, थकान आदि में गर्म पेय पदार्थ का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इनमें गर्म पानी, हर्बल चाय, डिफैफिनेटेड ब्लैक टी का आप सेवन कर सकते है।

10) गुड़

गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण यह कफ को कम करता है। यह शरीर में गर्मी बनाये रखता है। इसलिए कफ होने पर गुड़ का सेवन करे। गुड़ की चाय बनाकर पिएं।
11) काढ़ा

काढ़ा फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने में बहुत मददगार होता है। काढ़ा पीने के फायदे तो सभी जानते है लौंग, अदरक, दालचीनी, तुलसी के पत्ते, अजवाइन और गुड़ बनाकर रात में सोने के पहले इसे पीकर सोएं। गले में कफ जमने के घरेलू उपाय में यह भी बहुत शानदार उपाय है। इससे आपकी सर्दी खांसी जुकाम भी ठीक हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info