खाने की नली में कैंसर कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:16

खाने की नली का कैंसर होने की संभावना किसको ज्यादा होती है ?

खाने की नली का कैंसर जिसे एसोफैगल कैंसर के नाम से जाना जाता है। खाने की नली में इंफेक्शन अगर बार-बार होता है तो एसोफैगल कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
खाने की नली के कैंसर को आम बोल-चाल में गले का कैंसर भी कहा जाता है लेकिन यह गले के कैंसर से बिल्कुल अलग होता है। खाने की नली का कैंसर ज्यादातर एशिया और अफ्रीका के देशों में ज्यादा होता है।

खाने की नली का कैंसर जिसे एसोफैगल कैंसर के नाम से जाना जाता है। खाने की नली में इंफेक्शन अगर बार-बार होता है तो एसोफैगल कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। एसोफैगल कैंसर या खाने की नली का कैंसर ज्यादातर पुरुषों को होता है। खाने की नली के कैंसर को आम बोल-चाल में गले का कैंसर भी कहा जाता है लेकिन यह गले के कैंसर से बिल्कुल अलग होता है। खाने की नली का कैंसर ज्यादातर एशिया और अफ्रीका के देशों में ज्यादा होता है।

खाने की नली का कैंसर कितने प्रकार का होता है ?

खाने की नली में होने वाला कैंसर कोशिकाओं में होता है इसलिए इसको उन कोशिकाओं के आधार पर नाम दिया जाता है।


एडेनोकारिसीनोमा एसोफैगस इसका सबसे प्रमुख प्रकार है। खाने की नली में होने वाला यह कैंसर ज्यादातर एसोपैगस के नीचे की तरफ होता है।

सुबह उठें जल्दी, स्तन कैंसर का जोखिम होगा कम।

स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा, खाने की नली के कैंसर का दूसरा सबसे प्रमुख प्रकार है। यह खाने की नली में फैली पतली और सुक्ष्म कोशिकाओं में होता है।

खाने की नली के कैंसर के सामान्य लक्षण

खाने की नली के कैंसर की संभावना उन लोगों में ज्यादा होती है जिनके गले में बार-बार इंफेक्शन होता है।

निगलने में परेशानी होने पर कैंसर की संभावना हो सकती है।

सीने में दर्द या जलन भी खाने की नली के कैंसर का लक्षण है।

बार-बार खांसी की समस्या होना या गले से आवाज आना भी खाने की नली के कैंसर की संभावना बढ़ाते हैं।

लंग कैंसर के खतरे को करना है कम तो डायट में शामिल करें ये 4 हर्ब्स।

खाने की नली का कैंसर किन लोगों को हो सकता है ?

एल्कोहल का सेवन खाने की नली का कैंसर का मुख्य कारण हो सकता है।

एसिड रिफ्लक्स की परेशानी अगर रहती है तो भी कैंसर हो सकता है।

बहुत ज्यादा गर्म पानी या तरल पदार्थ पीने से भी खाने की नली में कैंसर की संभावना बढ़ता है।

धूम्रपान करने वालों में भी खाने की नली का कैंसर हो सकता है।

खाने की नली के कैंसर से कैसे बचें

खाने की नली के कैंसर से बचना है तो धूम्रपान नहीं करना चाहिए। शराब अगर पीते हैं तो उसे कम कर देना चाहिए। शराब को हमेशा पानी के साथ ही लें। बहुत ज्यादा मात्रा में लगातार शराब न पीएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info