घर में बीपी कैसे चेक करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:57

घर बैठे ब्लड प्रेशर नापने का तरीका।

शरीर के सभी अंगों तक रक्त पहुँचाने के लिए हमारा ह्रदय रक्त को एक विशेष दवाब पर पम्प करता है, इसी दवाब को ब्लड प्रेशर या रक्तचाप कहते है। जब ब्लडप्रेशर सामान्य से ज्यादा हो जाता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते है और जब सामान्य से कम होता है तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहते है। पर अगर आपको नहीं पता कि खुद से अपना BP Kaise Check Karte Hain तो आज इस पोस्ट में हम आपको ब्लड प्रेशर नापने का तरीका बहुत ही आसान और सरल भाषा में समझाएंगे।

Blood Pressure की समस्या अब बहुत आम हो चुकी है इसलिए आपको घर पर रहकर ही Blood Pressure की जाँच करना आना चाहिए। Blood Pressure की समस्या आजकल अधिकतर लोगों में देखी जाती है। अगर बीपी सामान्य ना हो तो व्यक्ति को बहुत सी तरह की बीमारी हो सकती है।

इसलिए आपको समय-समय पर अपने रक्तचाप की जांच जरुर करवाना चाहिए। पर बहुत से लोग यहीं सोचते है, कि बीपी की जांच करवाने के लिए उन्हें हर बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है, और इसमें पैसे भी खर्च होते हैं।

पर हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आप हर बार डॉक्टर के पास ही जाएँ, आप घर पर रहकर भी अपने Blood Pressure जांच कर सकते है। इसके लिए बस आपको ब्लडप्रेशर मापने वाले उपकरणों की जानकारी होनी चाहिए।

अगर आपका भी बीपी High या Low रहता है, और आप BP Check Karne Ka Tarika जानना चाहते है, तो इसके लिए आप हमारी इस पोस्ट BP Kaise Napte Hain को ध्यान से पढ़ें। इसके साथ ही अगर आप मोबाइल से बीपी कैसे चेक करें इसके बारे में जानना चाहते हैं , तो आज आप इस लेख में इसके बारे में भी जानेगे।

घर पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए आपको नीचे बताई गई सामग्री की आवश्यकता होगी, जिसकी सहायता से आप अपना Blood Pressure चेक कर पाएँगे जैसे-

कफ
स्टेथोस्कोप
डायाफ्राम
रबर बल्व
एनेरोइड मॉनिटर

आईये अब जानते है कि ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते है (How to Check Blood Pressure) व BP Check Karne Ka Tarika क्या है:

अब ब्लडप्रेशर चेक करने के लिए अपने बाएँ हाथ को टेबल पर रखें और आरामदायक स्तिथि में बैठे की आपके पैर जमीन को टच करने चाहिए। इसके बाद कफ को कोहनी से दो अंगुल ऊपर बांधे और यह सुनिश्चित करें कि कफ कहीं ज्यादा कसा हुआ या ढीला तो नहीं है, इसके लिए आप कफ के अंदर अपनी 2 उंगली डालकर चेक कर सकते हैं, इसके साथ ही Rubber Tube कफ के अंदर की तरफ होना चाहिए।
इसके बाद स्टेथोस्कोप को अपने कान में लगाएं और Diaphragm को कफ के पास कोहनी के बीच में कुछ इस तरह लगाइए कि यह त्वचा के साथ पूरी तरह संपर्क में रहे।
अब BP Machine के रबर बल्व के वोल्व घुमाये और टाइट करे और रबर बल्व (रबर का गुब्बारा) को पंप करें, इससे कफ में हवा जाने लगती है, इस हवा के दवाब के कारण रक्त प्रवाह कुछ देर के लिए बंद हो जाता है।
बॉल को दबाते हुए BP Machine के प्रेशर को 160-180 तक बढ़ाये। इसके बाद रबर बल्व को पंप करना बंद कर दें और वोल्व को धीरे- धीरे खोलें।
अब हाथ से प्रेशर कम हो जाता है और BP Machine में पारा धीरे- धीरे नीचे आने लगता है, Para नीचे आते वक्त रक्त प्रवाह फिर से शुरू हो जाता है, और उसी समय स्टेथोस्कोप में मीटर के जिस पॉइंट पर पहली बार पल्स की जो आवाज सुनाई देती है, उसे नोट कर लीजिए, इसे ही Systolic Blood Pressure कहते है।
पारा नीचे आते समय पल्स की आवाज आती रहती है, पर जिस पॉइंट या स्तर पर पल्स की आवाज़ सुनाई देना बंद हो जाती है, जिस स्तर पर पल्स की आवाज होती है, उस अंक को नोट करे इसे Diastolic Blood Pressure कहते है।
आख़िरी में पूरा वोल्व खोल दीजिये और कफ़ को दबाकर पूरी हवा बाहर निकाल दीजिये।

इस तरह आपने जाना कि Blood Pressure Kaise Check Karte Hain, चलिए अब आगे ब्लड प्रेशर से जुड़ी कुछ जरुरी बातों के बारे में बताते है।
ब्लड प्रेशर नापने का तरीका

आप घर पर Blood Pressure की जाँच 2 तरीकों से कर सकते है। पहला Automatic Blood Pressure Machine द्वारा और दूसरा Manually, Sphygmomanometer के द्वारा, इन दोनों उपकरणों से ब्लड प्रेशर की जाँच की जाती है। आप दोनों में से किसी का भी उपयोग करके घर पर ही ब्लड प्रेशर माप सकते है।

Sphygmomanometer आपको सामान्य और डिजिटल दोनों प्रकार का मिल जाएगा। लेकिन डिजिटल में ब्लडप्रेशर कम या फिर ज्यादा बताता है। घर में अगर आप इसका उपयोग कर रहे है तो Mercury Sphygmomanometer का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लडप्रेशर बढने के कारण

हाई कॉलेस्ट्रोल
तनाव, डर
धूम्रपान और शराब का सेवन

ब्लड प्रेशर की जांच किन लोगों को करना चाहिए?

जिन्हें हाई ब्लडप्रेशर और लोब्लड प्रेशर का खतरा हो।
ह्रदय रोग के मरीज को।
जो दवाईयों का सेवन कर रहे हों।
कैफीन लेने वाले लोगों को।
तनाव में रहने वाले लोगों को।

ब्लडप्रेशर की जांच करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

ब्लडप्रेशर चेक करने से पहले अपनी बीपी मशीन की जांच जरुर कर लें।
अपने हाथ के आकार के हिसाब से मैन्युअल कफ लें, इससे आपको सटीक बीपी रीडिंग लेने में सुविधा होगी।
आपको कम से कम दो बार अपने Blood Pressure को चेक करना है।
 सोकर उठने के तुरंत बाद ब्लडप्रेशर Check ना करें।
रक्तचाप की जांच लेने से 30 मिनट पहले तक खाना, कैफीन, तम्बाखू, शराब आदि का सेवन ना करें।
Blood Pressure मेजर करने के लिए आप बिल्कुल रिलैक्स होकर बैठें और अपनी बांह को सही तरीके से रखें।
ध्यान रखें कि कफ को बाँह पर बांधने से पहले आर्म से कपड़े हो हटा लें।
पहली रीडिंग लेने के 2-3 मिनट बाद फिर से दुबारा Reading जरुर लें, इससे आपको एक्यूरेसी का पता लगेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info