चेहरे को जवान कैसे रहें?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 11:36

चेहरे को जवां और खूबसूरत बनाने के टिप्स -

1 पानी पीना जरूरी
हमारे शरीर का 70 % भाग पानी से बना है, आप अगर रोज 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और बॉडी हाइड्रेटिड रहेगी. जिसका असर आपकी त्वचा पर साफ-साफ दिखेगा. इसके साथ ही आप अपनी स्किन के मुताबिक, फेशियल भी कर सकते हैं इससे आपके चेहरे की स्किन खिली-खिली रहेगी.

2 डाइट में करें यह बदलाव

जवां स्किन के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए. आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सुखे मेवे, दूध, दही ,छांछ शामिल करें. इनमे मौजूद पोषक तत्व शरीर के साथ-साथ स्किन का ग्लो भी बढ़ाते हैं.

3 एक्सरसाइज और योग जरूरी
त्वचा हो हेल्दी रखने के लिए व्यायाम , ध्यान और योग भी जरूरी है. ये सभी शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. योग करने से तनाव कम होता है जिससे चेहरे पर ग्लो रहता है. आप कितनी भी अपनी स्किन की केयर कर लें लेकिन इसका असर तब तक चेहरे पर नहीं दिखता जब तक आपके जीवन में तनाव है.

4. भरपूर नींद जरूरी है
रात में देर तक जागना, 7 घंटे से कम की नींद लेना या गहरी नींद नहीं सो पाने से आप समय से पहले ही बूढ़ा दिखने लगते हैं. हर दिन कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें और सोने से पहले अपने मोबाइल को दूर कर दें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info