चाय पीने के कितने फायदे होते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 16:17

चाय पीने से मिलते हैं एक नहीं अनेक फायदे-

1. रखे दिल का ख्याल

जानवरों पर की गई रिसर्च और हाल ही में हुए शोध से पता चलता है कि चाय पीने से दिल का दौरा और ब्लड क्लॉट जैसी गंभीर हृदय रोग का खतरा काफी कम हो सकता है. चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आर्टरीज में टिश्यू को शांत करने में मदद करते हैं. यह सूजन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं जिससे ब्लड सरकुलेशन रेस्ट्रिक्ट होता है और ब्लड क्लोटिंग का कारण बन सकता है.

2. वेट लॉस

कई स्टडीज़ में ये बात सामने आई है कि गर्मियों में चाय पीने से ज्यादा पसीना बनता है. इससे कैलोरी बर्निंग और फैट-बर्निंग का प्रोसेस तेज हो सकता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

3. इम्युनिटी बूस्टर

ट्रेडिशनल तरीके से तैयार की जाने वाली चाय में ऐसे कई मसाले मिलाए जाते हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं. मौसम चाहे गर्मी का हो या बारिश का, बीमारियां इर्द-गिर्द घूमती रहती हैं. ऐसे में चाय इन मौसमी बीमारियों से बचने में भी आपकी मदद कर सकती है.

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें चाय का सेवन जरूर करना चाहिए. चाय पीने से ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है. तो ब्लड प्रेशर के मरीज अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर के गर्मी के या बरसात के मौसम में चाय पी सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info