चपटी नाक को सीधा कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:40

नाक को बेहतर शेप में लाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

हमारी खूबसूरती बढ़ाने में नाक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर हम एक परफेक्ट चेहरे की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि लंबे बाल, बड़ी आंखें, पिंक लिप्स और शार्प नोज इन सबका होना जरूरी होता है।

हमारी खूबसूरती बढ़ाने में नाक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर हम एक परफेक्ट चेहरे की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि लंबे बाल, बड़ी आंखें, पिंक लिप्स और शार्प नोज इन सबका होना जरूरी होता है। नाक चेहरे का आकर्षण केंद होती है। कुछ लोग नाक को शेप में लाने के लिए मेकअप करते हैं। यहां तक की लोग सर्जरी तक करवाते हैं। हम आपको कुछ ऐसे आसान व्यायाम बताएंगे, जिनको करने से नाक को शेप में लाया जा सकता है।


1- नाक को ऊपर-नीचे करना
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे हमारे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों में बदलाव आता है। इसलिए छोटे बच्चों की मालिश पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। उनकी नाक की मालिश कर सही शेप दिया जाता है। नाक को शेप में लाने के लिए उंगली को नाक के नीचे लगाकर धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें। इस एक्सरसाइज को करने से नाक का सही शेप बना रहता है।


2- नाक की मालिश करें
नाक की मसाज करके भी नाक को सही शेप में लाया जा सकता है। नाक को ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं की तरफ क्रीम या तेल से मसाज करने से सही शेप मिलता है। इसके अलावा यह मालिश करने से साइनस और माइग्रेन में भी आराम मिलता है।

3- नाक को दाएं-बाएं घूमाएं
नाक से सांसों को अंदर खींचकर नाक को लेफेट-राइट मूव करने से नाक सही शेप में आ जाती है। इसके अलावा नाक के छेदों को जल्दी-जल्दी से खोलें और बंद करें। इस व्यायाम को करने से नाक की मसल्स को आराम मिलता है। इस एक्सरसाइज के दौरान चेहरे के मूवमेंट्स का भी ध्‍यान रखें।


4- नाक को दोनों साइड से दबाएं
नाक को दोनों तरफ से प्रेस करने से नाक को पतला किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों से नाक के दोनों साइड से दबाते हुए उसे आगे की ओर ले जाएं। यह एक्सरसाइज नाक को बेहतर शेप में लाती है।

5- सांसों का व्‍यायाम
नाक के बेहतर शेप के लिए हाथ की एक उंगली से नाक के एक छेद को बंद कर दूसरे छेद से सांस लें और फिर इसी प्रकार दूसरी तरफ से छेद को बंद करके पहले वाले छेद से सांस लें। ऐसा करने से नाक का शेप सही होता है। इस एक्सरसाइज को करने से नाक का सही शेप होने के साथ शरीर को भी आराम मिलता है।
पुरुषों की नाक देखकर पता लगा सकते हैं, उनके स्वभाव के बारे में

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info