जबड़े का कैंसर कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 08:59

अस्वस्थ जीवन शैली और नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन से जब मुंह के अंदर के भाग जैसे जीब, गाल, जबड़े या दाड़ कहीं भी किसी प्रकार की कठोरता या गांठ उभरने लगती है, तो उसे ही मुंह का कैंसर कहते हैं । मुंह का कैंसर किसी एक वजह से नहीं हो सकता, इसके कईं कारण होते हैं ।

माउथ कैंसर होने के क्या है कारण -

जैसे की लेख में ऊपर भी बताया गया है कि माउथ कैंसर होने का कोई एक कारण नहीं होता, इसके कईं कारण होते हैं -

धूम्रपान

मुंह का कैंसर होने की एक बड़ी वजह धूम्रपान है । यदि आप बीड़ी, सिगरेट, हुक्का आदि के शौकिन हैं तो सावधान हो जाइए । एम्स, जोधपुर की रिपोर्ट की मानें तो जो लोग धूम्रपान में इन तीन वस्तुओं का सेवन करते हैं, उनमें एक सामान्य व्यक्ति से लगभग 7 फीसद अधिक मुंह का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है ।

तंबाकू और खैनी

मुंह का कैंसर होने की एक बड़ी वजह बनता है तंबाकू और खैनी इत्यादि का सेवन । अगर बात तंबाकू या खैनी की करें तो, इनका सेवन करने वाले व्यक्ति में मुंह के कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है । तंबाकू या खैनी का सेवन करने वालों को अधिकतर गालों या होठों के निचले या ऊपरी हिस्से में कैंसर होता है ।

शराब का सेवन

हर प्रकार की शराब, फिर चाहे वो विस्की हो, स्कॉच हो, रम हो या कुछ और हो, अगर लगातार सेवन कि जाएगी तो मुंह के कैंसर का कारण बनेगी । अत्यधिक शराब पीने वाले लोगों में माउथ कैंसर की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है । अगर एम्स, दिल्ली के डॉक्टर्स की मानें तो लगभग 7 प्रतिशत ।

मेडिकल हिस्ट्री

यह अवश्य ध्यान रखें कि अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति को माउथ कैंसर की समस्या रही है, तो हो सकता है कि यह आपको भी हो जाए । इसे लेकर परेशान होने की कोई ज़रुरत नहीं है बल्कि फौरन नज़दीकी अस्पताल जाएं और होठों,कैविटी, फारनेक्स की जांच कराएं ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info