हाथों में पसीना आना कैसे रोके?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:31

जब आए हाथ-पैरों में अधिक पसीना, तो काम आएंगे ये 4 घरेलू नुस्खे, जरूर ट्राई करके देखें

गर्मी हो या सर्दी कुछ लोगों को हथेलियों और तलवों में हद से ज्यादा पसीना आता है। इसके क्या कारण हैं और पसीना आने की इस समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं?


क्यों आता है हाथों-पैरों में अधिक पसीना?

sweaty hands & feet home remedies in Hindi: गर्मी के मौसम में कुछ लोगों को बहुत ही ज्यादा पसीना आता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके शरीर से तो कम पसीना आता है, लेकिन हाथ-पैर (sweaty hands & feet) में अधिक पसीना आता है। ऐसे में उन्हें लिखने या लैपटॉप पर काम करने में भी समस्या होती है, क्योंकि हर समय हाथों में नमी बनी रहती है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों में हाथ-पैरों में पसीना आने की समस्या सर्दियों के मौसम में भी देखी जाती है। वैसे इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और एक बार डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लेनी चाहिए कि क्या ये नॉर्मल है या आपको कोई शारीरिक समस्या है, जिससे हाथ-पैरों में अधिक पसीना आता है। कई बार शरीर में कुछ हॉर्मोनल बदलाव होने के कारण भी आपको पसीना आ सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों (home remedies for sweaty hands & feet in Hindi) को आजमाकर जरूर देखें, आपको लाभ हो सकता है।


गुलाब जल पसीना आने की समस्या को करे कम

गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे की त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है। यह हाथ-पैरों से निकलने वाले पसीने की समस्या को भी कम करता है। गुलाब जल को हथेलियों और तलवों पर लगाने से ठंडक मिलती है। पानी में गुलाब जल की बूंदों को मिलाकर इसमें तलवों को डुबाकर रखें। इससे त्वचा को ठंडक का अहसास होगा। ठंडे पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर उसमें हथेलियों और तलवों को डालकर रखें। 10 मिनट के लिए पानी में हाथ-पैरों को रखने से पसीना आना कम हो जाएगा।

एप्पल साइडर वेनेगर से पसीना आने की समस्या करें दूर

जब हद से ज्यादा पसीना आने लगता है, तो उस स्थिति को हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis) कहते हैं। आमतौर पर ये समस्या गर्मी या अधिक एक्सरसाइज करने से संबंधित नहीं होती है। कुछ लोगों में अधिक पसीना आने से सोशल एंग्जायटी या शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। आपके साथ भी ऐसा होता है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके अलावा इस समस्या को आप सेब के सिरका का इस्तेमाल करके दूर कर सकते हैं। सेब का सिरका शरीर में पीएच लेवल को बैलेंस करता है। पसीना (sweaty hands & feet home remedies in Hindi) अधिक आने की समस्या को भी दूर करता है। हथेलियों और तलवों में कॉटन की मदद से सेब का सिरका लगाएं। भोजन में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सलाद में डालें। पानी में एक चम्मच सिरका डालकर पी सकते हैं।


हथेलियों और तलवों पर पाउडर लगाएं

जब भी पसीना अधिक आए तो हथेलियों और तलवों पर पाउडर लगा लें। इससे त्वचा सूखी रहती है। बहुत ज्यादा सेंटेड पाउडर का इस्तेमाल ना करें।

नींबू का छिलका अधिक पसीना आने की समस्या से दिलाए छुटकारा

हथेलियों और तलवों में आपको पसीना अधिक आता है, तो आप इसे ठीक करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के छिलकों को तलवों और हथेलियों पर रगड़ें। नींबू का रस निचोड़कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाएं। इसे हाथ और पैर में लगाकर नींबू के छिलकों से रगड़ें, थोड़ी देर सूखने दें फिर पानी से साफ कर लें। इससे हाथ-पैरों की त्वचा मुलायम भी होगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info