सोते समय मैं अपने बालों को कैसे साफ रखूं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 08:49

रात को सोते समय इन बातों का रखेंगे ख्याल, तो नहीं टूटेंगे बाल-

बालों को बांध कर सोएं

बालों को अच्छी तरह से बांध कर सोएं। इससे एक तो आपके बाल उलझेंगे नहीं और ये टूटने से भी बचेंगे। आप चोटी बांधकर सो सकती हैं लेकिन कभी भी टाइट चोटी बांधकर न सोएं।

गीले बालों में न सोएं

कई लोग सोने से ठीक पहले नहाते हैं। फिर गीले बालों में ही सो जाते हैं। गीले बाल बेहद नाजुक होते हैं, इसलिए उन्हें बिना सुखाए सो जाने वे आसानी से टूट सकते हैं।

हेयर सीरम का इस्तेमाल

अगर आपके बाल रूखे या फ्रिज़ी हैं, तो उन्हेंं मैनेज करना बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे में आप बालों की हेल्थ के लिए सीरम लगा सकती हैं। सीरम एक लिक्विड होता है, जो बालों को उलझने से रोकता है और उनमें मुलायम बनाता है।

बालों को सुलझाकर सोएं

रात को सोने से पहले बालों में अच्छी तरह कंघी करें और उसके बाद ही सोएं। ऐसा करने से आपके बालों की जड़ों में नेचुरल ऑयल रिलीज होता है, जिससे बाल रूखे नहीं पड़ते और कम झड़ते हैं।

मसाज करें

बालों को मजबूत बनाने के लिए उनकी मालिश करना बेहद जरूरी है। स्कैल की मालिश करने से सिर में ब्लेड फ्लो बढ़ता है। इससे बालों की जड़ों तक खून पहुंचता है और बाल हेल्दीै और घने होते हैं।

डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट

बालों में डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट कर सकती हैं। उसके लिए विटामिन-E कैप्सूल का इस्तेमाल करें। विटामिन-E कैप्सूल के साथ बादाम का तेल और कैस्टर ऑयल मिलाकर लगाएं। कैस्टर ऑयल को हल्का गर्म कर लें। इससे रात भर में आपके बालों को बहुत पोषण मिल सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info