सूजन को कैसे कम कर सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 09:10

सूजन को दूर करने के घरेलू उपाय

तुलसी
तुलसी की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करने से शरीर की सूजन को दूर करने में मदद मिल सकती है. तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है. ठंड के मौसम में तुलसी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से भी दूर रहा जा सकता है. साथ ही यह शरीर के सूजन को कम करने में मदद करती है.

हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं. सूजन को दूर करने के लिए हल्दी को डाइट में जरूर शामिल करें. आप चाहें तो सर्दी के मौसम में कच्ची हल्दी का भी सेवन कर सकते हैं. आप सोने से पहले हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं.

जीरा
शरीर के सूजन को कम करने के लिए जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर दिन में तीन बार एक चम्मच खाने से सूजन को आसानी से दूर किया जा सकता है. वहीं जीरा पेट की परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info